Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    15 साल के Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी देख Mohammad Kaif ने मांगी माफी, कहा-‘मुझसे गलती हो गई…’

    March 31, 2026 2:26 pm

    कभी खाने के पैसे नहीं थे, गरीबी में बीता बचपन… IPL डेब्यू पर 14 करोड़ी खिलाड़ी को भेजा पवेलियन…जानिए कौन है Brajesh Sharma

    March 31, 2026 11:54 am

    पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर पर बड़ी कार्रवाई, मरियम नवाज पर कमेंट करना पड़ा भारी…2 करोड़ का जुर्माना लगा

    March 31, 2026 10:58 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»गढ़पुरा अंचल के सकड़ा मौजा स्थित ऐतिहासिक हरसाई स्तूप पर संकट के बादल..
    Begusarai News

    गढ़पुरा अंचल के सकड़ा मौजा स्थित ऐतिहासिक हरसाई स्तूप पर संकट के बादल..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiNovember 26, 2025 9:48 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Harsai Stupa
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Harsai Stupa : बेगूसराय की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल गढ़पुरा अंचल के सकड़ा मौजा स्थित हरसाई स्तूप का धीरे-धीरे होता क्षरण अब गंभीर चिंता का विषय बन गया है। छह वर्ष पूर्व विकास कार्य के लिए कराई गई जमीन की मापी का प्रतिवेदन आज भी सरकारी अलमारियों में धूल फांक रहा है, और संरक्षण की पहल अब तक ठंडे बस्ते में है।

    हरसाई स्तूप, जो प्रसिद्ध शक्तिपीठ जयमंगलागढ़ और रामसर साइट काबर झील पक्षी विहार के उत्तर-पूर्व कोने में स्थित है, अपनी ऐतिहासिक महत्ता के बावजूद उपेक्षा का दंश झेल रहा है। स्थानीय लोग इसकी विशाल और भयावह आकृति को देखकर इसे ‘दैत्य का छिट्टा’ भी कहते हैं।

    करीब 65 फीट ऊँचे और 360 फीट व्यास वाले इस स्तूप को बौद्धकालीन अवशेषों का जीवंत नमूना माना जाता है। इतिहासकारों को पालकालीन साहित्य में भगवान बुद्ध के अंगुत्तराप भ्रमण के संकेत भी मिलते हैं, जो इसके महत्व को और मजबूत करता है।

    बुद्ध के अस्थिकलश के संकेत भी मौजूद : प्रख्यात साहित्यकार महेश भारती बताते हैं कि इतिहासकारों के अनुसार गौतम बुद्ध अपने 1200 शिष्यों के साथ कभी इस क्षेत्र में ठहरे थे। ऐसा भी मानना है कि बुद्ध का आठवां अस्थिकलश इन्हीं चारों स्तूप समूहों के भीतर विद्यमान है। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी की अनियंत्रित कटाई और स्तूप के टीले के व्यावसायिक उपयोग से इसका अस्तित्व खतरे में है।

    पुरातात्विक अवशेष का उपेक्षित स्वरूप : देखरेख के अभाव में स्तूप का मूल स्वरूप लगातार नष्ट होता जा रहा है। आसपास भवनों के भग्नावशेष मिलते रहते हैं, जो इसके समृद्ध इतिहास की गवाही देते हैं। 2003 में जिला पुरातत्व धरोहर एवं संरक्षण परिषद द्वारा इसके महत्व को उजागर किया गया था। मंझौल से छौड़ाही अंचल के ऐजनी–परोरा तक 11 स्तूपों की खोज भी इस क्षेत्र की ऐतिहासिक संपन्नता को दर्शाती है।

    सरकारी वादे अधूरे, संरक्षण अधर में : 2012 में तत्कालीन डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने हरसाई स्तूप का निरीक्षण कर संरक्षण का आश्वासन दिया था। लेकिन यह वादा भी चुनावी नारों की तरह ही फीका पड़ गया। 2014 में मुख्य संपर्क पथ से जोड़ने के लिए जमीन की मापी की गई, प्रतिवेदन विभाग को भेजा गया, किंतु निर्देशों के अभाव में कुछ भी आगे नहीं बढ़ सका।

    जनप्रतिनिधियों से कार्रवाई की गुहार : गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार, किसान नेता शंभुशरण शर्मा सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हरसाई स्तूप का संरक्षण और संवर्धन किया जाए, तो बेगूसराय को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिल सकती है।

    Begusarai Harsai Stupa
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़ी का आरोप, मध्य विद्यालय ऐजनी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम निलंबित।
    Next Article बेगूसराय में आज से शुरू होगा नाइट ब्लड सर्वे, 1,140 सैंपल लिए जाएंगे
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं सेकेंड टॉपर, 489 अंक हासिल…

    March 29, 2026 10:34 pm

    मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना

    March 29, 2026 10:24 pm

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    March 29, 2026 10:16 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Sports

    15 साल के Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी देख Mohammad Kaif ने मांगी माफी, कहा-‘मुझसे गलती हो गई…’

    By Akanksha TiwariMarch 31, 2026 2:26 pm

    IPL में लगातार सुर्खियों में हैं वैभव सूर्यवंशी Mohammad Kaif on Vaibhav Suryavanshi Performance: बिहार…

    कभी खाने के पैसे नहीं थे, गरीबी में बीता बचपन… IPL डेब्यू पर 14 करोड़ी खिलाड़ी को भेजा पवेलियन…जानिए कौन है Brajesh Sharma

    March 31, 2026 11:54 am

    पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर पर बड़ी कार्रवाई, मरियम नवाज पर कमेंट करना पड़ा भारी…2 करोड़ का जुर्माना लगा

    March 31, 2026 10:58 am

    T20 क्रिकेट में 218 विकेट लिए, 7 IPL टीमों से खेलने का एक्सपीरिएंस..फिर भी 4 साल से भारतीय टीम से बाहर है ये स्टार ऑलराउंडर

    March 30, 2026 8:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.