Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बलिया SDPO साक्षी कुमारी का ट्रांसफर, जानें- कौन बने नए एसडीपीओ…

    January 9, 2026 8:51 pm

    राहुल-प्रियंका का ‘बेगूसराय के लाल’ कन्हैया कुमार पर पूरा भरोसा, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी..

    January 9, 2026 3:14 pm

    Bihar News : CM नीतीश ने जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश…

    January 9, 2026 12:46 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»रामदीरी महाभोज : अफसरों से लेकर मंत्रियों तक शामिल, 1.5 लाख लोगों ने किया भोजन..
    Begusarai News

    रामदीरी महाभोज : अफसरों से लेकर मंत्रियों तक शामिल, 1.5 लाख लोगों ने किया भोजन..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 9, 2026 11:04 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Ramdiri Mahabhoj
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai Ramdiri Mahabhoj : बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड स्थित रामदीरी गांव में आयोजित अखिल भारतीय गौतम गोत्रीय महाभोज इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह महाभोज आरकेएस कंस्ट्रक्शन के संस्थापक स्वर्गीय रामकृपाल सिंह (RKS Construction founder Ramkripal Singh) के निधन पर उनके पैतृक गांव रामदीरी में 8 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसने न सिर्फ बेगूसराय बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

    गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ लोगों का सैलाब रात 9 बजे के बाद तक लगातार जारी रहा। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को ढाई घंटे तक का समय लग गया। अनुमान के मुताबिक इस महाभोज में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा समेत कई राज्यों के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी ने इस महाभोज में शिरकत की। अतिथियों की लगातार आवाजाही के कारण पूरा रामदीरी गांव जाम की स्थिति में तब्दील हो गया। गुप्ता लखमीनिया बांध क्षेत्र में पूरब और पश्चिम दिशा में चार-चार किलोमीटर तक लोगों को घंटों जूझना पड़ा।

    इतने विशाल आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाएं भी राष्ट्रीय स्तर की रहीं। कुल 600 रसोइये, 2000 मजदूर और पूरा गांव स्वयंसेवक बनकर सेवा में जुटा रहा। एक ही दिन में करीब सवा लाख लोगों को व्यवस्थित ढंग से भोजन कराया गया।

    भोज के लिए अलग-अलग गांवों और बिहार के बाहर से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए थे। प्रत्येक पंडाल के लिए अलग रसोई, परोसने और सफाई की अलग टीम तैनात थी। स्थानीय लोगों के लिए 12 पंडाल बनाए गए, जबकि बाहरी अतिथियों के लिए विशेष पंडाल की व्यवस्था की गई।

    पहली बार आयोजित इस महाभोज में करीब 2 लाख लोगों के भोजन की तैयारी की गई थी। इसके लिए 120 भट्टियां, उतने ही गैस चूल्हे लगाए गए। सब्जियों की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश से 300 मन कहू मंगवाया गया, जबकि समस्तीपुर और हाजीपुर मंडी से 600 मन आलू सहित गोभी, गाजर, मटर और अन्य सब्जियां लाई गईं। वहीं 2500 मन भैंस के दूध से दही और 3000 मन दूध से रसगुल्ला तैयार किया गया।

    akhil bhartiya gautam gotra mahabhoj Begusarai news Begusarai Ramdiri Mahabhoj Ramdiri Mahabhoj Ramkripal Singh Ramkripal Singh Memorial RKS Construction founder Ramkripal Singh
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में MSME उद्यमियों के लिए IPR जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..
    Next Article Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बलिया SDPO साक्षी कुमारी का ट्रांसफर, जानें- कौन बने नए एसडीपीओ…

    January 9, 2026 8:51 pm

    राहुल-प्रियंका का ‘बेगूसराय के लाल’ कन्हैया कुमार पर पूरा भरोसा, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी..

    January 9, 2026 3:14 pm

    Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..

    January 9, 2026 11:35 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बलिया SDPO साक्षी कुमारी का ट्रांसफर, जानें- कौन बने नए एसडीपीओ…

    By सुमन सौरबJanuary 9, 2026 8:51 pm

    Begusarai News : बिहार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में नीतीश…

    राहुल-प्रियंका का ‘बेगूसराय के लाल’ कन्हैया कुमार पर पूरा भरोसा, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी..

    January 9, 2026 3:14 pm

    Bihar News : CM नीतीश ने जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश…

    January 9, 2026 12:46 pm

    Kabar Tal : काबर टाल में जलजमाव से रबी खेती ठप, हजारों किसान संकट में..

    January 9, 2026 11:35 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.