मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, सफर होगा और आसान…

Muzaffarpur-Barauni Fourlane : करीब 110Km लंबे बरौनी-मुजफ्फरपुर फोरलेन के निर्माण की उम्मीद अब जगने लगी है। बता दे की इस फोरलेन का DPR और एलाइनमेंट फाइनल हो चुका है। NHAI की ओर से 3000 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य करने का प्राक्कलन तैयार कर भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में NHAI जुट गया है।

2 साल में बनकर होगा तैयार

बताया जाता है साल 2025 से मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का काम शुरू होकर साल 2027 तक पूरा करने की बात चल रही है। संभावना है कि अंतिम रूप से इसी पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, इस फोरलेन मार्ग में भूमि अधिग्रहण की कोई समस्या नहीं है, क्योंकि पूर्व से विभाग की अपनी पर्याप्त जमीन एनएच-28 में है। बस दीघरा के समीप आंशिक रूप से अधिग्रहण किया जाएगा।

बात दे की बरौनी-मुजफ्फरपुर फोरलेन प्रोजेक्ट में कुछ जगहों पर अतिक्रमण की समस्या है। इसे जल्द जी दूर किया जाएगा। ओहि, इस फोरलेन का निर्माण रामदयालु ओवरब्रिज के पूरब से पहले से शुरू किया जाएगा। हालांकि, इसमें ओवरब्रिज को शामिल नहीं किया गया है। कच्ची पक्की से कुछ दूर आगे तक फोरलेन बना हुआ है। उसके बाद बरौनी तक निर्माण कार्य किया जाएगा।

पूर्णिया की दूरी घटेगी

बरौनी-मुजफ्फरपुर फोरलेन का निर्माण पूरा होने से मुजफ्फरपुर से पुर्णिया महज 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा, जबकि अभी करीब 5 घंटे का समय लगता है। बरौनी से आगे पुर्णिया तक फोरलेन का काम चल रहा है। इस ओर से काम पूरा होने के बाद पुर्णिया तक फोरलेन सड़क हो जाएगी। इससे पश्चिम बंगाल भी जाना आसान हो जाएगा।