Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»फ्रीजर में मिला बेगूसराय के 18 वर्षीय युवक का लाश, परिजनों का आरोप- हत्या कर शव फ्रीजर में रखा…
    Begusarai News

    फ्रीजर में मिला बेगूसराय के 18 वर्षीय युवक का लाश, परिजनों का आरोप- हत्या कर शव फ्रीजर में रखा…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 30, 2025 9:21 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लाखों थाना क्षेत्र के धबौली गांव स्थित एक “फास्ट फूड दुकान” में काम करने वाले युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतक के परिजनों ने दुकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही दुकान मालिक और कर्मचारी फरार हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव निवासी स्वर्गीय रतन भगत का 18 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार धबौली गांव में स्थित शशिकांत भगत के “फास्ट फूड दुकान” में काम करता था। बीते शनिवार की रात करीब 12 बजे उसके परिजनों को सूचना मिली कि श्रवण ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव दुकान के फ्रीजर पर रखा हुआ था, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।

    परिजनों का क्या कहना है?

    मृतक के परिजनों का कहना है कि श्रवण “आत्महत्या” नहीं कर सकता। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही श्रवण की मां से बात हुई थी, जिसमें उसने रविवार को घर आने की बात कही थी। लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि दुकान मालिक ने ही उसकी हत्या कर शव को फ्रीजर पर रख दिया और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर युवक की हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस दुकान मालिक की तलाश में जुटी है।

    मृतक के चचेरे चाचा ने बताया

    मृतक के चचेरे चाचा ने बताया कि श्रवण का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह शादीशुदा भी नहीं था और पूरी तरह से अपने काम में व्यस्त रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से शव को फ्रीजर में रखा गया था, उससे साफ जाहिर होता है कि श्रवण की हत्या की गई है। परिजनों ने इस मामले में जल्द से जल्द न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय की कृतिका ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 9वां स्थान, IAS बनने का है सपना..
    Next Article बेगूसराय-रोसड़ा पथ को फोरलेन बनाने की तैयारी, डीएम ने पथ निर्माण विभाग को भेजा प्रस्ताव…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    By सुमन सौरबFebruary 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : नए साल की पूर्व संध्या पर बेगूसराय के तेघड़ा में हुए कुख्यात…

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में अधर में लटकी बर्न वार्ड परियोजना; केंद्रीय मंत्री के सचिव ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

    February 19, 2026 1:03 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.