Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»विधानसभा में गूँजा नल-जल योजना का मुद्दा: भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा, जवाब को बताया ‘भ्रामक’
    Begusarai News

    विधानसभा में गूँजा नल-जल योजना का मुद्दा: भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा, जवाब को बताया ‘भ्रामक’

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 5, 2026 12:32 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Teghra MLA creates a ruckus in the assembly.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार विधानसभा का गुरुवार का सत्र काफी हंगामेदार रहा। हर घर नल-जल योजना की बदहाली और ऑपरेटरों के बकाया मानदेय को लेकर बेगूसराय के तेघड़ा से भाजपा विधायक रजनीश कुमार (BJP MLA Rajneesh Kumar) ने अपनी ही सरकार के पीएचईडी (PHED) विभाग को कटघरे में खड़ा किया। विधायक ने विभाग के जवाब पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।

    योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल

    विधायक रजनीश कुमार ने सदन में ध्यानाकर्षण के जरिए तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में कुल 280 नल-जल योजनाएं हैं, जिनमें से अधिकांश रखरखाव के अभाव और ऑपरेटरों को मानदेय न मिलने के कारण बंद पड़ी हैं। उन्होंने सरकार से सीधा सवाल किया कि

    • क्या नल-जल ऑपरेटरों को मानदेय का भुगतान मासिक आधार पर होता है या एकमुश्त?
    • बकाया बिजली बिलों के कारण बंद पड़े पंपों को कब तक चालू किया जाएगा?

    मंत्री और विधायक के आंकड़ों में उलझा विभाग

    पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि क्षेत्र के 246 पंपों का संचालन उनका विभाग कर रहा है, जबकि शेष योजनाएं पंचायती राज विभाग के अधीन हैं।

    हालाँकि, मंत्री के इस जवाब से विधायक असंतुष्ट दिखे। रजनीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि केवल 34 योजनाएं ही पंचायती राज विभाग के पास हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा दिया गया उत्तर कई अहम बिंदुओं पर मौन है और भ्रामक जानकारियाँ दी जा रही हैं।

    “जल जीवन मिशन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, लेकिन मेरे क्षेत्र में आधे से ज्यादा इलाकों में बिजली बिल और पारिश्रमिक न मिलने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। सरकार का जवाब सच्चाई से कोसों दूर है।”- रजनीश कुमार, विधायक (तेघड़ा)

    सदन में दिखा तीखा रुख

    विधायक ने मांग की है कि सरकार केवल आंकड़ों का खेल न खेले, बल्कि बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित कर और ऑपरेटरों का मानदेय जारी कर लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराए। इस मुद्दे पर सदन में काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा, जिससे विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    Begusarai news Bihar vidhan sabha Nal Jal Yojana Teghra MLA Rajneesh Kumar
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंटर परीक्षा 2026 : देर से आए तो गेट के बाहर ही रह जाएंगे छात्र, दीवार फांदी तो दर्ज होगी FIR…
    Next Article Begusarai News : बछवाड़ा में किसानों का आमरण अनशन जारी, समर्थन में उतरे युवा कांग्रेस…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    March 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, 292 लाभार्थी चयनित..

    By सुमन सौरबMarch 5, 2026 6:24 pm

    Begusarai News : समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत…

    Begusarai News : मंझौल में 6 से शुरू होगी 21वीं राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप…

    March 5, 2026 6:20 pm

    बेगूसराय में आधी रात ‘बर्बरता’: होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के आरोप, SDM पर बदसलूकी की शिकायत

    March 4, 2026 11:39 am

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.