Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट फाइनल, तिरहुत ने सारण को 8 विकेट से हराया..
    Begusarai News

    बेगूसराय में राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट फाइनल, तिरहुत ने सारण को 8 विकेट से हराया..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 24, 2025 6:20 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    State-level Under-14 cricket in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    State-level Under-14 cricket in Begusarai : बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) प्रतियोगिता 2025–26 (State-level Under-14 cricket in Begusarai )का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण प्रमंडल को 8 विकेट से पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।

    फाइनल मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल जैसे बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास पर जोर देने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता से वे जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

    मैच में सारण प्रमंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन तिरहुत के घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने पूरी टीम 19 ओवर में मात्र 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सारण की ओर से आयुष पटेल ने 34 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि समर्थ मिश्रा ने 7 गेंदों में 14 रनों का योगदान दिया। तिरहुत की ओर से गेंदबाजी में बिलाल साह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं सचिन कुमार राज ने 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरहुत प्रमंडल की टीम ने संयमित और सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 15.2 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 87 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। आशीष केसरी ने 48 गेंदों में 40 रनों की अहम पारी खेली, जबकि रुद्रांश कुमार ने 23 गेंदों में 28 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया। सारण की ओर से पी. कुमार और युवराज को एक-एक विकेट मिला।

    बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तिरहुत प्रमंडल के बिलाल साह को ‘मैन ऑफ द मैच’ के साथ-साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीवी ठाकुर, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत सहित कई खिलाड़ी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैच में स्कोरर की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार एवं अभय शंकर आर्या ने निभाई, जबकि उद्घोषक एवं मंच संचालन शिक्षक सुमित कुमार द्वारा किया गया।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News State-level Under-14 cricket final in Begusarai. State-level Under-14 cricket in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत डीएम ने किया नावकोठी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण..
    Next Article बखरी अनुमंडल में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का डीएम श्रीकांत शास्त्री ने किया निरीक्षण…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    By Akhil VatsaApril 10, 2026 5:23 pm

    बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज…

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.