Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंदा, मौके पर ही मौत..

    March 23, 2026 11:43 am

    बेगूसराय : सबूत मिटाने को चोर ने निगली सोने की बाली, गले में फंसी; X-Ray देख डॉक्टर भी दंग…

    March 22, 2026 7:29 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल की खुली पोल: मंत्री के औचक निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर-नर्स, मचा हड़कंप..

    March 21, 2026 3:04 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंदा, मौके पर ही मौत..
    Begusarai News

    बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंदा, मौके पर ही मौत..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 23, 2026 11:43 amUpdated:March 23, 2026 11:48 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Road Accident
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Road Accident : बेगूसराय में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने NH-333B किनारे टहल रहे पति-पत्नी को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    जानकारी के अनुसार, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी नथुनी यादव (55 वर्ष) और उनकी पत्नी इंदु देवी (52 वर्ष) प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे श्रीनगर-मोहनपुर गांव के समीप (NH-333B) पहुंचे, पीछे से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV700 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही पति-पत्नी हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग तक खुल गए।

    दुर्घटनाग्रस्त कार पर POLICE का स्टिकर लगा हुआ है। हादसे के वक्त कार में सवार ड्राइवर दो लोगों को लेकर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर सहित तीनों लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH जाम

    हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर NH-333B को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते रहते हैं। प्रशासन से बार-बार स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा इंतजामों की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उचित मुआवजे व दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai Road Accident
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : सबूत मिटाने को चोर ने निगली सोने की बाली, गले में फंसी; X-Ray देख डॉक्टर भी दंग…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय : सबूत मिटाने को चोर ने निगली सोने की बाली, गले में फंसी; X-Ray देख डॉक्टर भी दंग…

    March 22, 2026 7:29 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल की खुली पोल: मंत्री के औचक निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर-नर्स, मचा हड़कंप..

    March 21, 2026 3:04 pm

    Begusarai News : सुजीत को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेंगे लोग: बेगूसराय में आज निकाली जाएगी कैंडल मार्च..

    March 21, 2026 9:58 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी को रौंदा, मौके पर ही मौत..

    By सुमन सौरबMarch 23, 2026 11:43 am

    Begusarai Road Accident : बेगूसराय में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया,…

    बेगूसराय : सबूत मिटाने को चोर ने निगली सोने की बाली, गले में फंसी; X-Ray देख डॉक्टर भी दंग…

    March 22, 2026 7:29 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल की खुली पोल: मंत्री के औचक निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर-नर्स, मचा हड़कंप..

    March 21, 2026 3:04 pm

    Begusarai News : सुजीत को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेंगे लोग: बेगूसराय में आज निकाली जाएगी कैंडल मार्च..

    March 21, 2026 9:58 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.