Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती..
    Begusarai News

    बेगूसराय में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता की बेरहमी से की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 22, 2025 2:17 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक कलयुगी बेटे ने अपने बूढ़े माता-पिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट डाला। मामला नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर का है, फिलहाल गंभीर अवस्था में दोनों बुजुर्ग का सदर अस्पताल में इलाज जारी हैं।

    पीड़ित खातोपुर निवासी मोहम्मद आजम एवं उनकी पत्नी बनिषा खातून के अनुसार, उनका बेटा मोहम्मद शहंशाह लंबे समय से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। यहां तक कि उन्हें भोजन-पानी तक नसीब नहीं होता था। बेटा शहंशाह न सिर्फ उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, बल्कि धीरे-धीरे उनके ऊपर कर्ज का बोझ भी बढ़ता गया। जब मोहम्मद आजम ने अपनी बची हुई जमीन बेचकर कर्ज चुकाने की बात कही, तो यही बात बेटे शहंशाह को नागवार गुजरी।

    इसी विवाद ने कुछ ऐसा रूप लिया कि कलियुगी बेटे ने लाठी-डंडे से अपने ही माता-पिता पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद शहंशाह ने दोनों बुजुर्गों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि मोहम्मद शहंशाह पहले भी अपने माता-पिता के साथ बदसलूकी करता रहा है, लेकिन इस बार उसने सारी सीमाएं लांघ दीं। फिलहाल, पीड़ित दंपति का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। मोहम्मद आजम और उनकी पत्नी ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है और अपने बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में मर्डर से दहशत! अज्ञात अपराधियों ने सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत…
    Next Article बेगूसराय में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां-बेटे पर देवर-देवरानी का हमला…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    By सुमन सौरबFebruary 20, 2026 12:36 pm

    Begusarai News : बेगूसराय जिले से शिक्षा और बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर…

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm

    बेगूसराय होमगार्ड बहाली में धांधली : जिला कमांडेंट सस्पेंड, नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई…

    February 19, 2026 4:35 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.