Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Rukaiya Fatima of Begusarai : बेगूसराय की बेटी बनी बिहार टॉपर; पिता चलाते हैं किराना दुकान, IAS बनने का सपना..
    Begusarai News

    Rukaiya Fatima of Begusarai : बेगूसराय की बेटी बनी बिहार टॉपर; पिता चलाते हैं किराना दुकान, IAS बनने का सपना..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 26, 2025 9:08 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Rukaiya Fatima of Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Rukaiya Fatima of Begusarai : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम में बेगूसराय की छात्रा रूकैया फातिमा (Rukaiya Fatima of Begusarai) ने आर्ट्स संकाय में पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 500 अंकों में से 471 अंक प्राप्त कर 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इससे पहले भी रूकैया मैट्रिक परीक्षा में 444 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने की उपलब्धि हासिल की थी।

    शिक्षा और परिवार का योगदान

    रूकैया फातिमा बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडल के बीएन हाई स्कूल तेयाय की छात्रा हैं। उनका परिवार शिक्षा के प्रति समर्पित रहा है और उन्होंने अपने माता-पिता के सहयोग से इस मुकाम को हासिल किया। उनके पिता, मोहम्मद अबू सलेम, कोलकाता में रहकर किराने की दुकान चलाते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं. जबकि, मां गृहिणी हैं। रूकैया 6 बहनों में पांचवें नंबर पर हैं।

    आईएएस बनने का सपना

    रूकैया फातिमा ने बताया कि वह अब यूपीएससी की तैयारी कर IAS बनना चाहती हैं। उनका लक्ष्य समाज की सेवा करना और देश के प्रशासनिक ढांचे में योगदान देना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और शिक्षकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

    सफलता का मंत्र और प्रेरणा

    रूकैया के अनुसार, निरंतर मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक होते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने नियमित समय सारिणी बनाई और विषयों की गहराई से समझ विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी इस दिन करेंगे सिमरिया 6-लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन, सामने आया नया अपडेट…
    Next Article Begusarai News : साईकिल मिस्त्री की बेटी इंटर में बनी जिला टॉपर! IAS बनने का है सपना…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    By सुमन सौरबJanuary 30, 2026 7:49 pm

    Begusarai News : कला एवं संस्कृति विभाग, बेगूसराय के सौजन्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में…

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm

    इंटर परीक्षा 2026 : बेगूसराय में धारा 144 लागू, जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी…

    January 29, 2026 7:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.