Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Rajendra Setu : गंगा पर औंटा-सिमरिया पुल शुरू, राजेंद्र सेतु की मरम्मत अंतिम चरण में
    Begusarai News

    Rajendra Setu : गंगा पर औंटा-सिमरिया पुल शुरू, राजेंद्र सेतु की मरम्मत अंतिम चरण में

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 25, 2025 8:49 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Rajendra Setu
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Rajendra Setu : गंगा नदी पर बने औंटा–सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल के चालू होने के बाद राजेंद्र सेतु पर से वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो गया है। इससे न केवल वाहन चालकों को समय और ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि बिहार का पहला गंगा नदी पर बना सड़क पुल राजेंद्र सेतु भी राहत की सांस ले रहा है।

    नवनिर्मित पुल के खुलने के बाद अब उत्तर और दक्षिण बिहार की ओर जाने वाले वाहनों को जाम की समस्या से निजात मिल गई है। पहले जहां राजेंद्र सेतु के हाथीदह (पटना) और सिमरिया (बेगूसराय) साइड पर लंबी जाम की स्थिति रहती थी, वहीं अब यातायात सुचारू हो गया है। पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, पटना, नालंदा और नवादा की ओर जाने वाले वाहन सीधे सिमरिया गोलंबर से होकर सिक्सलेन पुल का उपयोग कर रहे हैं। इसी तरह लखीसराय और मुंगेर की ओर जाने वाले वाहन भी राजेंद्र सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य और संभावित जाम से बचने के लिए नए पुल का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

    मरम्मत का काम अंतिम चरण में

    इधर, राजेंद्र सेतु की मरम्मत का कार्य भी तेजी से जारी है। मरम्मत कार्य कर रही एसपीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि अब महज तीन महीने का काम शेष रह गया है। वर्तमान में हाथीदह साइड में पश्चिम तरफ 118 मीटर लंबा सोर स्पैन का भायाडक कंक्रीट किया जा रहा है। इसके अलावा सिमरिया साइड पर स्पैन नंबर 14 के समीप 122 मीटर लंबा, वहीं पूर्वी साइड पर 118 मीटर लंबा भायाडक का कार्य भी शेष है। अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक मरम्मत पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस काम पर कुल 65 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत है।

    फुटपाथ और रेलमार्ग भी हो रहा मजबूत

    एजेंसी के अनुसार, राजेंद्र सेतु के पश्चिमी साइड के करीब 90 प्रतिशत फुटपाथ सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। साथ ही पुल के रेलमार्ग को भी मजबूत किया जा रहा है। शेष कार्य पूरे होते ही पूर्वी साइड के फुटपाथ सड़क की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि राजेंद्र सेतु का मरम्मत कार्य मार्च 2023 में एसपी सिंगला एजेंसी द्वारा शुरू किया गया था।

    Rajendra Setu
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबकाया रुपये को लेकर बेगूसराय में JDU नेता को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार…
    Next Article अपराध पर भड़कीं पूर्व विधायक अमिता भूषण, कहा- ‘सरकार बीमार, प्रशासन रील बनाने में व्यस्त’
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    By Neha SinghApril 9, 2026 8:36 pm

    Begusarai news: बेगूसराय जिले के कपस्या की रहने वाली छात्रा शांभवी भारद्वाज ने जिला का…

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.