Begusarai News

टिकट न मिलने पर एक ही महीने में कांग्रेस छोड़ NDA में क्यों शामिल हुए राजेश मुखिया?

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बेगूसराय की राजनीति में एक बार फिर दिलचस्प मोड़ देखने को मिला है। जदयू छोड़कर मात्र एक महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए राजेश मुखिया अब एनडीए में पहुंच गए। शाहपुर पंचायत के मुखिया महेश राय के साथ उन्होंने एनडीए की मौजूदगी में यह घोषणा की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा उपस्थित थे।

राजेश मुखिया ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बेगूसराय सीट इस बार पिछड़े समाज को दी जाएगी। इसी भरोसे पर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की, लेकिन टिकट किसी और को दिया गया।

कांग्रेस ने ‘जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ की बात कही थी, लेकिन निभाया नहीं। इसलिए मैं वापस वहीं आ गया हूं, जहां से चला था –राजेश मुखिया

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार के लिए प्रचार करने का ऐलान किया। गौरतलब है कि 2020 विधानसभा चुनाव में राजेश मुखिया जदयू के सदस्य के रूप में सक्रिय थे, लेकिन भाजपा की ओर से मिले टिकट से असंतुष्ट होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। पार्टी लाइन के खिलाफ जाने पर जदयू ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। उस चुनाव में मुखिया तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 18 हजार वोट मिले थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now