Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : झोलाछाप के इलाज ने ली युवक की जान, मौत के बाद लाश पर होता रहा सौदा..
    Begusarai News

    Begusarai News : झोलाछाप के इलाज ने ली युवक की जान, मौत के बाद लाश पर होता रहा सौदा..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 20, 2026 1:39 pmUpdated:March 20, 2026 1:43 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हैरान करने वाली बात यह है कि मौत के बाद इंसाफ दिलाने के बजाय, गाँव में करीब 10 घंटे तक लाश को सामने रखकर पंचायती होती रही और युवक की जिंदगी की कीमत लगाई जाती रही।

    क्या है पूरा मामला?

    मृतक की पहचान फतेहपुर वार्ड नंबर-15 निवासी मोहम्मद रुस्तम के पुत्र मोहम्मद ऐनुल आलम (34 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 18 मार्च को ऐनुल को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। परिवार वाले उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही गाँव के झोलाछाप डॉक्टर मुकेश कुमार साह ने उन्हें रोक लिया।

    मुकेश ने भरोसा दिलाया कि वह यहीं सुई-दवा देकर ठीक कर देगा। उसने 4 घंटे तक इलाज किया, लेकिन भाई की हालत बिगड़ती चली गई।- मोहम्मद मुमताज, मृतक का भाई

    पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम

    हालत नाजुक होने पर उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे तुरंत पटना रेफर कर दिया। बदकिस्मती से, पटना पहुँचने से पहले ही ऐनुल ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

    लाश पर सौदा

    युवक की मौत के बाद गांव में मातम के बीच एक अलग ही खेल शुरू हो गया। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को बुलाया गया और पंचायत बैठी। पंचायत में मौजूद कुछ लोग 5 लाख रुपये मुआवजे पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बना रहे थे। घंटों चली बहस के बाद बात 3 लाख रुपये पर आकर टिकी, जिस पर परिजन राजी भी हो गए थे। इसी बीच डॉक्टर के विरोधियों ने परिजनों को कानूनी कार्रवाई की सलाह दी, जिसके बाद मामला डायल-112 और स्थानीय थाने तक पहुँचा।

    आरोपी फरार

    परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से ही आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मुकेश कुमार साह फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

    Begusarai Crime News Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : अब मेनका गांव के पास से संचालित होगा लाखो थाना, नए भवन में शिफ्टिंग शुरू..
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, 36 ब्लैक स्पॉट चिन्हित…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    By Akhil VatsaApril 10, 2026 5:23 pm

    बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह को भव्य बनाने की तैयारी तेज…

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm

    बेगूसराय की बेटी शांभवी ने बढ़ाया गर्व, सेल्फ स्टडी कर NDA में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 5

    April 9, 2026 8:36 pm

    बरौनी नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, 250+ आवेदन लंबित, कौन जिम्मेदार?

    April 9, 2026 6:51 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.