Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    गौतम ऋषि जयंती पर न्याय दर्शन और सामाजिक एकता पर जोर

    March 19, 2026 8:38 pm

    Begusarai News : ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    March 19, 2026 8:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त करने के सख्त निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

    March 19, 2026 7:19 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय सीवरेज घोटाला : 230 करोड़ खर्च, फिर भी ‘बेकार’ पड़ा है प्लांट; हाईकोर्ट में याचिका दायर…
    Begusarai News

    बेगूसराय सीवरेज घोटाला : 230 करोड़ खर्च, फिर भी ‘बेकार’ पड़ा है प्लांट; हाईकोर्ट में याचिका दायर…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 26, 2026 9:57 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Sewerage System Plant Project
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Sewerage System Plant Project : गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से बेगूसराय में पिछले 17 सालों से चल रहे सीवरेज सिस्टम प्लांट परियोजना भ्रष्टाचार और लेटलतीफी की भेंट चढ़ गया है। बेगूसराय की जनता आज भी खुले नालों और प्रदूषण से जूझ रही है, जबकि सरकारी फाइलों में करोड़ों रुपये साफ हो चुके हैं।

    अब इस मामले में अधिवक्ता सह वरिष्ठ BJP नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने पटना उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि करोड़ों रुपये डकारने के बाद भी धरातल पर काम अधूरा है और कागजों पर इसे ‘पूर्ण’ दिखाकर प्रधानमंत्री मोदी से उद्घाटन करा दिया गया है।

    विधानसभा में सरकार ने मानी नाकामी

    बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया है कि 17 MLD क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनकर तैयार है, लेकिन सीवरेज नेटवर्क (पाइपलाइन) का कार्य अपूर्ण होने के कारण प्लांट को प्रदूषित जल प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही लापरवाही के लिए जापान की कम्पनी Toshiba Water Solution Pvt. Ltd. और गुजरात की कंपनी Kevadiya Construction Pvt. Ltd. को बुडको द्वारा 14.04.2025 को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है और इन्हें ब्लैक-लिस्ट करने की प्रक्रिया जारी है।

    बजट में भारी उछाल, पर काम ढाक के तीन पात

    इस परियोजना की कहानी धोखाधड़ी और वित्तीय कुप्रबंधन से भरी है, शुरुआत में 68 करोड़ की यह परियोजना अब 230.06 करोड़ रुपये की हो चुकी है। 2008 में ‘ट्रिटेक इंडिया’ नामक कंपनी पैसे लेकर काम छोड़कर भाग गई थी। इसके बाद 2015-16 में बुडको ने वर्तमान कंपनियों को काम सौंपा, जिनकी समय सीमा अक्टूबर 2024 को समाप्त हो गई, पर काम अब भी अधूरा है। याचिकाकर्ता का दावा है कि अधिकारियों की मिलीभगत से अधूरे प्रोजेक्ट का 20 जून 2025 को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा उद्घाटन करवा दिया गया, जबकि जमीन पर पाइपलाइन का जाल बिछा ही नहीं है ।

    कार्य का विवरणआवंटित राशि (करोड़ में)
    सीवरेज सिस्टम (98 KM )₹126.39 करोड़
    STP निर्माण₹21.95 करोड़
    पंपिंग स्टेशन (3 नग)₹10.66 करोड़
    15 वर्षों का रख-रखाव (O&M)₹57.53 करोड़
    कुल संशोधित लागत (Say)₹230.06 करोड़

    क्या प्रशासन मौन है?

    याचिका में सवाल उठाया गया है कि डीएम और नगर आयुक्त को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई?याचिकाकर्ता का कहना है कि यह जनता के पैसे की खुली लूट है और स्थानीय रसूखदारों के दबाव में अधिकारी इस घोटाले पर पर्दा डाल रहे हैं। अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने अदालत से मांग की है कि इस पूरे ‘स्कैम’ की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए और जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों व नेताओं पर FIR दर्ज की जाए।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai Sewerage Plant Begusarai Sewerage System Plant Project
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में युवक की मौत पर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार…
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    गौतम ऋषि जयंती पर न्याय दर्शन और सामाजिक एकता पर जोर

    March 19, 2026 8:38 pm

    Begusarai News : ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    March 19, 2026 8:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त करने के सख्त निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

    March 19, 2026 7:19 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    गौतम ऋषि जयंती पर न्याय दर्शन और सामाजिक एकता पर जोर

    By Mahesh BhartiMarch 19, 2026 8:38 pm

    खम्हार, बेगूसराय | संवाददाता विश्व में न्याय दर्शन के प्रणेता माने जाने वाले गौतम ऋषि…

    Begusarai News : ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    March 19, 2026 8:07 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त करने के सख्त निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

    March 19, 2026 7:19 pm

    Begusarai News : प्रशासनिक कार्य न हों बाधित, सात अंचलों में नए अधिकारियों को मिला प्रभार

    March 19, 2026 10:31 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.