Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    March 24, 2026 2:17 pm

    Begusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…

    March 24, 2026 1:55 pm

    Begusarai News : साइड मांगने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेगूसराय पुलिस का वीडियो वायरल…

    March 24, 2026 12:27 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट
    Begusarai News

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 24, 2026 2:17 pmUpdated:March 24, 2026 2:22 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bank Robbery in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। मंगलवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित Axis Bank में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। 6 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने बैंक कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए।

    फिल्मी अंदाज में पहुंचे अपराधी

    प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, तीन अपाचे बाइकों पर सवार होकर 6 अपराधी बैंक पहुंचे थे। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने हथियारों का भय दिखाकर वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को एक कोने में बंधक बना लिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने बैंक के कैश काउंटर और लॉकर से लूटपाट की। घटना के दौरान बैंक परिसर में चीख-पुकार और हड़कंप मच गया।

    एसपी और डीएसपी ने संभाली कमान

    घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कृष्ण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस टीम बैंक के भीतर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

    हसनपुर स्थित एक्सिस बैंक में 6 की संख्या में अपराधी घुसे थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 3 से 4 लाख रुपये की लूट की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।– मनीष, एसपी, बेगूसराय

    इलाके में दहशत

    दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बैंक डकैती की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

    Bank Robbery in Begusarai Begusarai news Begusarai News in hindi Lakhs looted from Axis Bank in Begusarai.
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…

    March 24, 2026 1:55 pm

    Begusarai News : साइड मांगने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेगूसराय पुलिस का वीडियो वायरल…

    March 24, 2026 12:27 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 67 गैस एजेंसियों की हुई जांच…

    March 23, 2026 8:24 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट

    By सुमन सौरबMarch 24, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती…

    Begusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…

    March 24, 2026 1:55 pm

    Begusarai News : साइड मांगने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेगूसराय पुलिस का वीडियो वायरल…

    March 24, 2026 12:27 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 67 गैस एजेंसियों की हुई जांच…

    March 23, 2026 8:24 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.