Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय से BJP उम्मीदवार कुंदन कुमार की संपत्ति 10 करोड़ पार, पुणे तक फैला कारोबार…
    Begusarai News

    बेगूसराय से BJP उम्मीदवार कुंदन कुमार की संपत्ति 10 करोड़ पार, पुणे तक फैला कारोबार…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 19, 2025 5:18 pmUpdated:October 19, 2025 5:43 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Net Worth Kundan Kumar
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Net Worth Kundan Kumar : बेगूसराय सदर सीट से एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी कुंदन कुमार सिंह इस बार भी चर्चा में हैं। वजह है उनकी तेजी से बढ़ती संपत्ति। हाल ही में नामांकन के समय दाखिल शपथ पत्र के अनुसार, कुंदन कुमार 10 करोड़ 56 लाख 89 हजार 903 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले उनकी संपत्ति में 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार 920 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

    कुंदन कुमार ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया, पुणे से पीजी की डिग्री हासिल की है। राजनीति में आने से पहले वे बिजनेस और इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

    संपत्ति और निवेश

    कुंदन कुमार के पास फॉर्च्यूनर और इननोवा क्रिस्टा जैसी दो लग्जरी गाड़ियां हैं, उनके पास 3.40 लाख रुपए कैश, जबकि पत्नी शिप्रा सिंह के पास 7.50 लाख रुपए नकद हैं। दोनों के बैंक खातों में कुल 53.17 लाख रुपए, फिक्स डिपॉजिट में 46.24 लाख रुपए, शेयर में 35.80 लाख रुपए और इंश्योरेंस में 20.22 लाख रुपए निवेश किए गए हैं।

    जमीन-जायदाद

    कुंदन कुमार की जायदाद बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक फैली हुई है।

    • बेगूसराय में : 2 करोड़ 66 लाख रुपए की कृषि योग्य जमीन
    • पुणे में : 1 करोड़ 45 लाख रुपए की कृषि जमीन
    • नन-एग्रीकल्चर जमीन : 2 करोड़ 35 लाख रुपए
    • पुणे में आवासीय संपत्ति:
      • 1787 वर्गफीट में 90 लाख रुपए का घर
      • 742 वर्गफीट में 70 लाख रुपए का दूसरा घर
    • कॉमर्शियल प्रॉपर्टी (पुणे) : 797 वर्गफीट, जिसकी मौजूदा कीमत 70 लाख रुपए है।

    हथियार और आभूषण

    कुंदन कुमार हथियारों के भी शौकीन हैं। उनके पास 3.75 लाख रुपए का पिस्तौल और 40 हजार रुपए की राइफल है। वहीं, 250 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत 12.06 लाख रुपए है, भी उनके पास हैं।

    कर्ज और आय

    2020 में कुंदन पर 24.66 लाख रुपए का कर्ज था, जो अब बढ़कर 50.96 लाख रुपए हो गया है। विधायक बनने के बाद उन्होंने दो लग्जरी वाहन खरीदे, जिससे 19.56 लाख रुपए का नया कर्ज बढ़ा। 2020-21 से 2024-25 के बीच कुंदन कुमार ने 1 करोड़ 55 लाख 60 हजार 870 रुपए का आयकर भरा है।

    Net Worth Kundan Kumar
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेरिया बरियारपुर से राजद प्रत्याशी सुशील कुमार 14.50 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक..
    Next Article 5 साल में मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह की संपत्ति में 3.56 करोड़ की बढ़ोतरी…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    By सुमन सौरबFebruary 2, 2026 10:35 am

    Barauni Refinery : बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत मजदूरों ने ठेकेदारों और कंपनी प्रबंधन के कथित…

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    January 29, 2026 7:56 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.