Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»काबर-बगरस नहर बदहाल, 16 गांवों के किसानों पर संकट ; रबी की बुआई पर भी खतरा..
    Begusarai News

    काबर-बगरस नहर बदहाल, 16 गांवों के किसानों पर संकट ; रबी की बुआई पर भी खतरा..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiNovember 25, 2025 1:15 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Kabar-Bagras Canal
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Kabar-Bagras Canal : बेगूसराय जिले के मंझौल और बखरी विधानसभा क्षेत्र में अवस्थित काबर टाल से जलनिकासी की जीवनरेखा माने जाने वाली काबर–बगरस नहर आज बदहाली की कगार पर है। कभी किसानों की किस्मत संवारने वाली यह नहर अब जलकुंभी, अतिक्रमण और अवैध घेराबंदी से जाम होकर बेकार साबित हो रही है। नतीजा करीब एक लाख से अधिक की आबादी जलजमाव की त्रासदी झेलने को मजबूर है।

    ऐतिहासिक नहर अब उपेक्षा की शिकार

    आजादी के बाद बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और तत्कालीन सिंचाई मंत्री रामचरित्र सिंह ने इंजीनियरों की सिफारिश पर प्रथम पंचवर्षीय योजना में इस नहर के निर्माण को स्वीकृति दी थी। वर्ष 1952 से 1956 के बीच बनी यह नहर आठ किलोमीटर लंबी, 40 फीट चौड़ी और 15 फीट गहरी थी। तत्कालीन समय में इस पर 14 लाख 55 हजार रुपये से अधिक खर्च हुए थे, जो आज के हिसाब से करोड़ों में है।

    नहर बनने के बाद काबर टाल इलाके में रैंचा, ईख, गेहूं, धान और दलहन की पैदावार ने नई उंचाइयां छुईं। हजारों एकड़ जमीन उपजाऊ हुई और क्षेत्र की गरीबी व भूखमरी लगभग समाप्त हो गई। बरसात के बाद नहर खोल दिए जाने से अतिरिक्त पानी बूढ़ी गंडक में गिर जाता था और किसान समय पर खेती कर पाते थे।

    जगह-जगह अवरोध, मछुआरों की घेराबंदी से जलप्रवाह ठप : लेकिन आज यही नहर जलनिकासी के अपने मूल उद्देश्य से कोसों दूर पहुंच चुकी है। नहर के अंदर जलकुंभी का अंबार लगा है। कई स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर बहाव को रोक दिया गया है। काबर जीरो प्वाइंट से बगरस तक कई जगह मछुआरों ने ‘मछली मारने’ के नाम पर पूरी नहर की घेराबंदी कर दी है, जिससे जलप्रवाह पूरी तरह रुक गया है।

    बगरस स्थित बूढ़ी गंडक के मुहाने पर बना सुलिस गेट भी वर्षों से देखरेख के अभाव में बेकार साबित हो रहा है। जलनिस्सरण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं, जबकि हजारों एकड़ भूमि जलमग्न है और खेती योग्य नहीं रह गई है।

    16 गांव प्रभावित, किसान हुए पलायन को मजबूर : नहर की बदहाली का सबसे बड़ा खामियाज़ा आसपास के लगभग 16 गांवों के किसानों और मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। खेत वर्षों से जलजमाव में डूबे रहने से रबी की समय पर बुआई असंभव होती जा रही है। किसान बताते हैं- ‘का बरसा, जब कृषि सुखाने’ यह कहावत यहां आज पूरी तरह चरितार्थ हो रही है।

    खेती चौपट होने से मजदूर, छोटे व्यापारी और किसान पलायन को मजबूर हैं। वहीं क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

    20 नवंबर को प्रशासन ने खोला नहर, पर अवरोध जस के तस : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की पहल पर 20 नवंबर को जिला प्रशासन ने नहर को खुलवाया जरूर, लेकिन अवैध अवरोधों को हटाने में कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में अतिरिक्त पानी निकलना मुश्किल है और रबी फसल की बुआई फिर देर से होने की आशंका गहरा गई है।

    कभी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के सपनों को सिंचित करने वाली यह नहर आज खुद उपेक्षा की मार झेल रही है। जब तक प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक किसानों की समस्याएं कम होना मुश्किल दिख रहा है।

    Kabar-Bagras Canal
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय रेलवे स्टेशन ‘हॉल्ट’ जैसा क्यों? अमृत भारत योजना में शामिल होने के बावजूद भी निराशा..
    Next Article मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़ी का आरोप, मध्य विद्यालय ऐजनी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम निलंबित।
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    April 9, 2026 12:28 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    उद्घाटन के महज 8 माह बाद ही सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर मेंटेनेंस शुरू, गुणवत्ता पर उठे सवाल?

    By सुमन सौरबApril 9, 2026 12:28 pm

    Simaria Six-Lane Bridge : उत्तर और दक्षिण बिहार की जीवनरेखा कहे जाने वाले नवनिर्मित मोकामा-औंटा-सिमरिया…

    Begusarai News : बेगूसराय में NH-31 और 28 पर धूल का गुबार: अवैध बालू लदे हाइवा से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

    April 9, 2026 11:00 am

    डबल इंजन का दावा, गड्ढों में दम तोड़ता विकास—पिपरा से दहिया तक 10 किलोमीटर सड़क की सच्चाई”

    April 8, 2026 7:27 pm

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.