Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में मुखिया पति की दबंगई! पत्रकार और परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चार गंभीर..
    Begusarai News

    बेगूसराय में मुखिया पति की दबंगई! पत्रकार और परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चार गंभीर..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 17, 2025 9:51 amUpdated:July 17, 2025 10:00 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : बेगूसराय में अवैध मिट्टी कटाई का विरोध करना एक यूट्यूबर पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि स्थानीय मुखिया के पति ने अपने रसूख और दबंगई का इस्तेमाल करते हुए पत्रकार को सरेआम पीटा। यही नहीं, जब यूट्यूबर के परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मारपीट में यूट्यूबर सहित उनके चार परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है।

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, चेरिया बरियारपुर के खंजापुर गांव में यूट्यूबर प्रिंस कुमार गांव के मुखिया पति द्वारा कराई जा रही अवैध मिट्टी कटाई का लगातार विरोध कर रहे थे और प्रशासन को सूचित करने की बात कही। बस इतना कहना मुखिया पति को नागवार गुज़रा और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के वक्त पुलिस की मौजूदगी भी थी, बावजूद इसके दबंग मुखिया पति ने पुलिस के सामने ही पत्रकार और उनके परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान अफरातफरी मच गई, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

    चार लोग गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    इस हमले में पत्रकार सहित उनके परिवार के चार सदस्य बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल

    घटना को लेकर आम जनता में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। सवाल यह भी उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में अगर दबंग खुलेआम हमला कर सकते हैं, तो कानून व्यवस्था की क्या स्थिति होगी? यह घटना उस समय हुई है जब देशभर में डिजिटल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारिता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यूट्यूबर पत्रकारों पर इस तरह के हमले न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चोट हैं, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में BLO की जगह सफाईकर्मी से भरवाए जा रहे फॉर्म, मतदाता सूची में धांधली का आरोप..
    Next Article Cheria Bariarpur Seat : चेरियाबरियारपुर विधानसभा सीट पर समाजवाद बनाम जातीय समीकरण
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    By सुमन सौरबFebruary 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : कस्टम विभाग और बरौनी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के…

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.