बुधवार को जोहार दर्पण के बैनर तले एक ई-कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित कवि और कवयित्रियों ने भाग लिया और अपनी रचनाओं का पाठ किया।

कवि सम्मेलन के बाद, जोहार दर्पण के संस्थापक सह अध्यक्ष कवि पंकज कुमार दास ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की। इस अवसर पर कई कवियों और कवयित्रियों को संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।
नियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

कवयित्री कविता साव: संपादिका
कवि भोला सागर: उपसंपादक
कवयित्री अंत्रिका सिंह: सचिव
कवयित्री सोनम झा: उप सचिव
कवि संजय हजारीबागी: कोषाध्यक्ष एवं साहित्य मंत्री
कवि विवेक शर्मा: संगठन मंत्री
कवि अमर प्रमाणिक: प्रचार एवं सूचना मंत्री
कवि मनोज मिश्रा और कवयित्री सुनीता अग्रवाल: मीडिया प्रभारी
कवि गोविन्द कुमार: अलंकरण मंत्री
संपादक सह अध्यक्ष पंकज दास ने इस मौके पर कहा, “जोहार दर्पण पटल का उद्देश्य नए साहित्यकारों को मंच प्रदान करना है ताकि वे अपने साहित्यिक रुझान को दिशा दे सकें और अपने कौशल का विकास कर सकें। यह मंच बिना किसी भेदभाव के साहित्य सेवा के लिए समर्पित है।”

बैठक के दौरान सभी कवि और कवयित्रियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस प्रकार, यह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version