Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»डॉ. मृत्युंजय और डॉ. संजय को जनसुराज ने बनाया उम्मीदवार, बेगूसराय में चर्चा तेज…
    Begusarai News

    डॉ. मृत्युंजय और डॉ. संजय को जनसुराज ने बनाया उम्मीदवार, बेगूसराय में चर्चा तेज…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 13, 2025 6:11 pmUpdated:October 13, 2025 6:23 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Dr. Mrityunjay and Dr. Sanjay
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है। इस सूची में बेगूसराय के दो डॉक्टर को टिकट दिया गया है। पार्टी ने चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. मृत्युंजय कुमार और बखरी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

    इन दोनों नामों के ऐलान के साथ अब बेगूसराय जिले की तीन सीटें बछवाड़ा, तेघड़ा और साहेबपुरकमाल पर प्रत्याशी तय होने का इंतजार है। घोषणा के बाद डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि,

    जनसुराज का सबसे बड़ा मुद्दा बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और पलायन है। हम पार्टी के लक्ष्य और प्रशांत किशोर जी के विज़न को लेकर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।

    इससे पहले जनसुराज पार्टी ने पहली सूची में भी बेगूसराय जिले की दो सीटों के उम्मीदवार घोषित किए थे।

    • मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अरुण कुमार, जो IGIMS, पटना के पूर्व निदेशक रह चुके हैं।
    • बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र सहनी, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

    डॉ. अरुण मटिहानी के रामदीरी गांव के लवहरचक निवासी हैं। उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से MBBS और MD की डिग्री प्राप्त की है। वहीं, सुरेंद्र कुमार ने LNMU से फिलॉसफी में स्नातकोत्तर किया है। वे 2001 से 2006 तक चांदपुरा पंचायत के मुखिया रह चुके हैं और दो कार्यकाल तक पैक्स अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने 2009 में बेगूसराय विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था।

    इस तरह अब तक जनसुराज ने बेगूसराय जिले की 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिसमें- मटिहानी, बेगूसराय, चेरिया बरियारपुर और बखरी। पार्टी की अगली सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें बाकी तीन सीटों के नामों का ऐलान होने की संभावना है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेघड़ा में CPI को झटका : राजद-कांग्रेस नेता बोले- ‘रामरतन सिंह बदलो या विरोध झेलो’…
    Next Article बिहार चुनाव में प्रचार खर्च का ‘मेन्यू कार्ड’ जारी, चाय-पानी से लेकर टेंट तक तय हुए रेट…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    March 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…

    By सुमन सौरबMarch 16, 2026 2:17 pm

    Begusarai News : जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच सोमवार सुबह…

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.