Begusarai News

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25: देश में छलांग, राज्य में फिसला बेगूसराय नगर निगम…

Begusarai News : बेगूसराय नगर निगम ने स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर बड़ी छलांग लगाते हुए देशभर में 3047वीं रैंक से सुधार करते हुए 476वें पायदान पर जगह बना ली है। 2500 से अधिक नगर निकायों को पीछे छोड़ते हुए हासिल की गई इस रैंकिंग पर नगर निगम प्रशासन और सफाईकर्मियों की मेहनत साफ दिखाई देती है। महापौर पिंकी देवी ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि “हमें यहीं नहीं रुकना है, लक्ष्य है – देश के टॉप 50 नगर निगमों में बेगूसराय को लाना।”

महापौर ने बताया कि स्वच्छता में और सुधार लाने के लिए नगर निगम कई योजनाओं पर काम कर रहा है। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए स्वच्छता साथी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इससे कचरा सीधे प्रसंस्करण केंद्र तक पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए स्वीपिंग मशीन, स्प्रिंकलर, मैजिक टिपर और इलेक्ट्रिक गार्बेज वैन जैसे उपकरणों की खरीद की योजना है।

स्वच्छता के मोर्चे पर एक और बड़ी पहल की जा रही है – 120 टीपीडी क्षमता की इंटीग्रेटेड वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की दिशा में कार्य प्रगति पर है। इससे बेगूसराय नगर निगम की रैंकिंग को और मजबूती मिलेगी। इस बार भी बेगूसराय को ODF प्लस सिटी के रूप में नामित किया गया है, जो कि शौच मुक्त शहर की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

हालांकि, जहां राष्ट्रीय स्तर पर नगर निगम ने लंबी छलांग लगाई है, वहीं राज्य स्तर पर तस्वीर थोड़ी धुंधली है। पिछले साल बिहार में बेगूसराय का स्थान छठा था, लेकिन इस बार यह फिसलकर 14वें स्थान पर पहुंच गया है। राज्य स्तरीय रैंकिंग में आई इस गिरावट ने नगर निगम की योजनाओं और क्रियान्वयन पर पुनः मंथन की ज़रूरत को रेखांकित कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now