गजब कारनामा! बिहार में एक बिल्ली ने 40 हजार घरों की बिजली काट दी, गर्मी से लोगों के छूटे पसीने, जानिए – पूरा मामला..

न्यूज़ डेस्क : राजधानी पटना से एक बिल्ली का कारनामा सामने आया है। बिल्ली के इस कारनामे से शहर के 40 हजार से अधिक घरों की बिजली घंटो गुल रही। इस कारण लाखों लोग गर्मी से चिलमिलाते रहे। लोगों को करीब 40 मिनट तक पता ही नहीं चल सका कि बिजली कैसे गयी। वहीं कुछ देर बाद पता लगा कि बिल्ली ने बिजली काटी है। दरअसल बिल्ली के पावर ग्रिड पर कूद जाने से एक के बाद एक तीन ट्रांसफार्मर जल के आग में समा गए।

80 एमवीए के 3 ट्रांसफार्मर आए चपेट में : मामला यह है कि बीते बुधवार की रात को गायघाट ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर पर एक बिल्ली के कूदने से ट्रांसफार्मर शार्ट कर गया। इस दौरान 80 एमवीए के 3 ट्रांसफार्मर इसके चपेट में आ कर उड़ गया। ऐसे में बिजली ठप होने से करीब 40 हजार घरों में अंधकार मच गया। इंजीनियरों के काफी मसक्कत के बाद सब ठीक हो सका।

गर्मी से लोग हुए परेशान : इन दिनों पटना में काफी गर्मी है। तापमान की बात करें तो 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहता है। इतनी गर्मी के बीच लाइट कट जाने से स्थानीय लोग काफी परेशान दिखे। इस स्थिति में लोग जागे रहे। वहीं कइयों ने छत पर जाके सोना उचित समझा। स्थानीय लोगों के बीच बिल्ली की चर्चा काफी देर तक रही।