IPL 2022: पुष्पा के आइटम सॉन्ग पर थिरके विराट कोहली-ट्विटर पर आया फैंस का रिएक्शन

डेस्क : भारतीय टीम व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विराट कोहली व साथी खिलाड़ी शाहबाज अहमद का डांस वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।विराट कोहली की ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस इस IPL सीजन कुछ खास नही रही पर मैदान बाहर किंग कोहली भरपूर मस्ती करते नजर आएं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैनेजमेंट की ओर टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल-विनी रमन के लिए वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गनाइज किया था।सभी साथी खिलाड़ी,टीम स्टाफ और टीम मैनेजमेंट फैमिली सहित इस बबल पार्टी का हिस्सा बने। पूर्व कप्तान विराट कोहली हमेशा ही लाइमलाइट में रहते है। मैक्सेल की वेडिंग पार्टी में भी विराट ने अपने डांस से काफी सुर्खियां बटोरी। भारतीय पूर्व कप्तान पुष्पा के आइटम नंबर पर शाहबाज अहमद के साथ जम कर डांस किया। सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा। फैंस विराट के डांस की खूब तारीफ कर रहे है। इससे पहले भी कई बाद विराट ने खेल मैदान पर डांस से सुर्खियां बटोरी।

https://twitter.com/Aadhf123/status/1519512116037709825?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1519512116037709825%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-13767170891910646378.ampproject.net%2F2204160405000%2Fframe.html
https://twitter.com/GMGokulOfficial/status/1519625577916895233?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1519625577916895233%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-13767170891910646378.ampproject.net%2F2204160405000%2Fframe.html
https://twitter.com/Uturn6093/status/1519916526987481088?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1519916526987481088%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-13767170891910646378.ampproject.net%2F2204160405000%2Fframe.html

वहीं कुछ यूजर्स ने विराट को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कमेंट किया ,”विराट कोहली अब आप डांस ही करो क्रिकेट आपकी बस की है नही रही,” वहीं एक यूजर ने लिखा,”एक्टर बनने में बहुत स्कोप है भाई के” बिल्कुल वह खुश है,अगर मुझे भी मैदान पर ऑक्सीजन वेस्ट करने 16 करोड़ देगा,मैं भी माईकल जैक्सन से अच्छा नाचूंगा”।विराट कोहली का यह IPL सीजन अच्छा नही रहा है। कोहली ने 9 पारियों में 128 रन बनाए है। विराट बुरी फॉर्म से जूझ रहे है। कोहली की खराब फॉर्म RCB और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता का सबब है। RCB ने 9 में 5 मैच में जीत के साथ 5 पायदान पर है। कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगी।