Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Encounter in Begusarai : बेगूसराय में एनकाउंटर; खूंखार नक्सली मारा गया..
    Begusarai News

    Encounter in Begusarai : बेगूसराय में एनकाउंटर; खूंखार नक्सली मारा गया..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 31, 2025 8:39 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Encounter in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Encounter in Begusarai : बेगूसराय में STF को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव के पास STF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कुख्यात नक्सली मारा गया।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, STF को गुप्त सूचना मिली थी कि नोनपुर निवासी एरिया कमांडर दयानंद मालाकार, जो छोटू, दमन, कुलवीर और आकाश जैसे कई नामों से जाना जाता था, अपने गांव में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही STF की टीम सक्रिय हुई और दोपहर बाद नोनपुर गांव के पास बहियार इलाके में उसे घेर लिया गया।

    खुद को घिरता देख दयानंद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद STF ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 20 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दयानंद की मौके पर ही मौत हो गई।

    मारे गए नक्सली पर बेगूसराय, खगड़िया और मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिलों के थानों में हत्या, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में 16 से अधिक मामले दर्ज थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष समेत जिले के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी आशीष भारती ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। एहतियात के तौर पर बेगूसराय जिला पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    Begusarai Crime News Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Encounter in Begusarai Encounter in Begusarai latest news Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में कलयुगी मां की क्रूरता : बॉयफ्रेंड के लिए 3 साल के बेटे को जहर देकर मार डाला..
    Next Article अब YouTube से ज्यादा X पर होगी कमाई, जानें- एलन मस्क का नया प्लान…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    By सुमन सौरबMarch 3, 2026 7:05 pm

    Begusarai News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच बेगूसराय से एक ऐसी…

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.