Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में दबंगों ने पिता-पुत्र सहित 4 लोगों को पीटा, फायरिंग कर..
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में दबंगों ने पिता-पुत्र सहित 4 लोगों को पीटा, फायरिंग कर..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 15, 2024 11:36 amUpdated:October 15, 2024 11:41 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Firing incident in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Firing incident in Begusarai : बेगूसराय में एक बार फिर से दबंगई का चेहरा सामने आया है. जहां, केस नहीं उठाने पर बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर 4 लोगों की लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से बेहरमी से पिटाई कर दी. इससे भी मन नहीं भरा तो ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी भगवानपुर का है.

    बताया जाता है कि अपराधियों के खिलाफ पहले से मारपीट और लूटपाट मामले में केस दर्ज होने के चलते पीड़ित परिवार को बार-बार केस उठाने की धमकी दे रहा था और नहीं उठाने पर सभी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. इसी बीच सोमवार (14 अक्टूबर) को अपराधियों ने मारपीट और गोलीबारी घटना को अंजाम दिया.

    घायल व्यक्ति की पहचान भवानीपुर टोला के रहने वाले प्रमोद सिंह, राम नरेश सिंह, अमन कुमार और करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है. राम नरेश सिंह को पैर में गोली लगी है. हालांकि, घायल में आरोपी पंकज सिंह को भी हाथ में गोली लगी है. सभी घायल व्यक्ति का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है.

    पीड़ित राम नरेश सिंह के परिवार का कहना है कि गांव के ही पंकज सिंह से एक पुराने केस को लेकर विवाद चल रहा था. वह केस उठाने के लिए बार-बार दबाव बना रहा था, यहां तक की जान से मारने की धमकी भी दे रहा था. इसी बीच सोमवार को पंकज सिंह अपने कुछ साथी के साथ मिलकर राम नरेश सिंह के परिवार पर हमला कर दिया.

    घटना के संबंध में घायल राम नरेश सिंह की बेटी करिश्मा कुमारी ने बताया कि 2023 में पंकज सिंह और उनके साथ दर्जनों लोग घर में जबरदस्ती घुसकर लूटपाट करने की कोशिश कर रहे थे. जब पिता, चाचा और भाई ने विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे थे. इसके बाद पापा ने मटिहानी थाने में FIR दर्ज कराई थी. मामला कोर्ट में है. इसी केस को उठाने की धमकी दे रहे हैं.

    घायल अमन कुमार ने बताया कि बीते 12 अक्टूबर को भी विवाद हुआ था. जिसमें अपराधियों के द्वारा लाठी-डंडे से पूरे परिवार की पिटाई कर दी गई थी. इस पिटाई में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. इसके बाद दोबारा सोमवार को हमला किया गया. जिन 5 लोगों को चोट लगी थी उन्हीं में से 3 लोगों पर दोबारा हमला किया गया है.

    वही, इस मामले में पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रहा है. जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के युवक की मुंबई में सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी बोले- भारतीय डेटा सेंटर में ही रहना चाहिए भारत का डेटा
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    February 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बरौनी जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई: राजधानी एक्सप्रेस से 35 लाख की विदेशी सुपारी जब्त..

    By सुमन सौरबFebruary 3, 2026 12:44 pm

    Begusarai News : कस्टम विभाग और बरौनी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के…

    Begusarai News : नर्सिंग छात्र की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में मारी गई थी गोली….

    February 2, 2026 6:44 pm

    Begusarai News : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया मामले का खुलासा

    February 2, 2026 6:25 pm

    Begusarai News : बेगूसराय को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प: 10 फरवरी से शुरू होगा महाअभियान

    February 2, 2026 6:12 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.