Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय की शिक्षिका का बड़ा दिल! रिटायरमेंट पर स्कूल को दान किए ₹2.51 लाख

    April 7, 2026 11:30 am

    Liquor Ban in Bihar: बेगूसराय में सरकारी स्कूल में बच्चे पी रहे थे शराब, शौचालय से 12 कार्टन बरामद

    April 7, 2026 9:55 am

    बेगूसराय में गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी, हिंसक झड़प में कई घायल

    April 6, 2026 5:43 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में दबंगों का तांडव : बेटे की हत्या का केस वापस नहीं लेने पर घर में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग..
    Begusarai News

    बेगूसराय में दबंगों का तांडव : बेटे की हत्या का केस वापस नहीं लेने पर घर में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 22, 2025 11:58 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    In Begusarai, thugs poured petrol and set a house on fire.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय में दबंगई और कानून को खुलेआम चुनौती देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मर्डर केस वापस लेने का दबाव बनाने में असफल रहने पर दबंगों ने एक परिवार के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस आगजनी में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

    मामला जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरजमापुर वार्ड संख्या-6 का है। जहां नाथो यादव की पत्नी रंजू देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 20 दिसंबर की रात कुछ बदमाशों ने उनके घर में आग लगा दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी हत्या के एक मामले में दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे।

    रंजू देवी ने बताया कि आगजनी की घटना में घर के दो कमरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसमें दो पलंग, घरेलू बर्तन, लगभग चार भर सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपये नकद, अनाज, खाद और बीज शामिल हैं। अचानक लगी आग से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और सभी किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले।

    पीड़िता रंजू देवी ने बताया कि बीते 3 दिसंबर को उनके पुत्र रणवीर यादव की गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उन्होंने बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी केस को वापस लेने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे। उन्होंने साफ शब्दों में धमकी दी थी कि यदि मुकदमा नहीं उठाया गया तो घर में आग लगा दी जाएगी। रंजू देवी ने कहा कि बेटे की हत्या के बाद परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था और अब इस आगजनी की घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है।

    पीड़िता का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।- बलिया थाना प्रभारी, विकास कुमार राय

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में मुखिया के बेटे ने फेसबुक लाइव पर एसपी तक को दी गालियां..फंसाने का आरोप लगाया
    Next Article खुशखबरी! BSF Constable भर्ती में अग्निवीरों को 50% तक आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय की शिक्षिका का बड़ा दिल! रिटायरमेंट पर स्कूल को दान किए ₹2.51 लाख

    April 7, 2026 11:30 am

    Liquor Ban in Bihar: बेगूसराय में सरकारी स्कूल में बच्चे पी रहे थे शराब, शौचालय से 12 कार्टन बरामद

    April 7, 2026 9:55 am

    बेगूसराय में गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी, हिंसक झड़प में कई घायल

    April 6, 2026 5:43 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    बेगूसराय में अपराधियों का तांडव जारी, टहलने निकले युवक का मारी आंख में गोली

    April 6, 2026 11:42 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय की शिक्षिका का बड़ा दिल! रिटायरमेंट पर स्कूल को दान किए ₹2.51 लाख

    By Neha SinghApril 7, 2026 11:30 am

    बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा स्थित मध्य विद्यालय में दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन किया…

    Liquor Ban in Bihar: बेगूसराय में सरकारी स्कूल में बच्चे पी रहे थे शराब, शौचालय से 12 कार्टन बरामद

    April 7, 2026 9:55 am

    बेगूसराय में गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी, हिंसक झड़प में कई घायल

    April 6, 2026 5:43 pm

    बेगूसराय में भाजपा स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

    April 6, 2026 12:35 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.