Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं सेकेंड टॉपर, 489 अंक हासिल…

    March 29, 2026 10:34 pm

    मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना

    March 29, 2026 10:24 pm

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    March 29, 2026 10:16 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : मंझौल में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली का आरोप, SDM से की शिकायत…
    Begusarai News

    Begusarai News : मंझौल में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली का आरोप, SDM से की शिकायत…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 4, 2026 6:40 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Manjhauli Bus Stand
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय जिले के ऑटो व ई-रिक्शा चालक संघ ने मंझौल बस स्टैंड के नाम पर हो रही अवैध वसूली, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का बड़ा आरोप लगाया है। इस संबंध में संघ के प्रतिनिधियों ने SDM मंझौल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

    आवेदन में कहा गया है कि परिवहन आयुक्त, पटना द्वारा जारी पत्रांक-215 (दिनांक 3 जुलाई 1995) के अनुसार किसी भी वाहन पड़ाव (स्टैंड) की स्थापना का अधिकार केवल परिवहन विभाग, बिहार सरकार को है। इसके अलावा किसी अन्य विभाग या व्यक्ति को स्टैंड स्थापित कर वाहन चालकों से शुल्क वसूलने का अधिकार नहीं है।

    संघ का कहना है कि मंझौल बस पड़ाव में ऑटो खड़ा करने पर 16 रुपये लिए जाते हैं, जिस पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन SH-55 मंझौल, पहसारा मोड़, मंझौल-गढ़पुरा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर जबरन गाड़ियां रोककर ऑटो चालकों से 60 रुपये और ई-रिक्शा चालकों से 25 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।

    आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर चालकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी देकर जबरन पैसे वसूल लिए जाते हैं। इससे ऑटो व ई-रिक्शा चालक भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं।

    संघ के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मंझौल एसडीओ द्वारा केवल मौखिक आश्वासन दिया गया है, जिससे ऑटो व ई-रिक्शा चालक संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अवैध वसूली पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

    संघ ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि चालक बिना डर के अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

    Begusarai Auto and E-rickshaw Drivers Association Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News Manjhaul News Manjhauli Bus Stand
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में भीड़तंत्र की बर्बरता, मोबाइल चोरी के शक में फल विक्रेता की बेरहमी से पिटाई..
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय की धरोहर काबर टाल खतरे में, कई मछलियों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं सेकेंड टॉपर, 489 अंक हासिल…

    March 29, 2026 10:34 pm

    मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना

    March 29, 2026 10:24 pm

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    March 29, 2026 10:16 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 : बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं सेकेंड टॉपर, 489 अंक हासिल…

    By सुमन सौरबMarch 29, 2026 10:34 pm

    Begusarai Nahid Sultana : बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट…

    मजदूर पिता का बेटा ओम कुमार एक कमरे में पढ़कर बना बिहार बोर्ड 10वीं का 3rd टॉपर, अब UPSC है सपना

    March 29, 2026 10:24 pm

    बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेगूसराय की प्रेरणा कुमारी टॉप-5 में बनाई जगह, मैथ्स-साइंस में 100/100…

    March 29, 2026 10:16 pm

    कार का ट्रंक न खुलने पर भड़के Rohit Sharma, ड्राइवर को कहा-खोल यार, क्या कर रहे हो? देखें वायरल वीडियो

    March 28, 2026 6:37 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.