बेगूसराय में रिफाइनरी टाउनशिप एवं फोरलेन के बीच बनेगा ग्रीन बेल्ट, NHAI ने दी एनओसी..जानिए

डेस्क : बेगूसराय शहर वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दे की केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह की पहल पर एनएच 31 के बगल में खाली पड़े जमीन पर ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। इससे न केवल शहर हरा-भरा बनेगा बल्कि वाहन खड़े करने की समस्या का निदान भी हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय में इंडियन ऑयल के जुबली पंप से हर-हर महादेव चौक तक NH 31 से सटे जमीन पर बरौनी रिफाइनरी के द्वारा ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। बताते चलें की पिछले दिनों फोरलेन के निर्माण के बाद इस स्थान पर सर्विस लेन और रिफाइनरी टाउनशिप की दीवार के बीच 35 से 40 फीट चौड़ी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के कारण बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई थी।

इस समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल पर बरौनी रिफाइनरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए एनओसी मांगा था। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए एनओसी दे दिया है। बरौनी रिफाइनरी अपने सीएसआर फंड से इसमें सर्विस लेन के बाद फेंसिंग कर हरे-भरे पौधे एवं पार्क बनाएगी। जिससे करीब 3 किलोमीटर लंबा क्षेत्र नगर निगम के ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो जाएगा।