बेगूसराय में बकरी ने दिया 2 बछड़ों को जन्म, कुदरत का करिश्मा देखने के लिए उमड़ी भीड़..

Goat Gives Birth To Calf : बेगूसराय में एक अजीबो-गरीब कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। जहां, एक बकरी ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है। हालांकि, ये घटना ऐसी है कि जीव विज्ञान पर शोध करने वाले भी हैरान हो जाएंगे। बकरी ने दो बछड़ों को जन्म दिया है। ग्रामीणों को भरोसा नहीं हो रहा है। उसे लग रहा है भगवान ने कुछ सोच समझकर उसके घर बछड़ों को भेजा है।

बकरी ने जन्मा बछड़ा

आपको बता दे की बकरी ने जिन दो बच्चों को जन्म दिया है। वे पूरी तरह गाय के बछड़े की तरह दिख रहे हैं। पैर, उनका चेहरा और खुर की बनावट पूरी तरह से बछड़े की है। दोनों का रंग हल्का काला और उजाला है। दोनों सोते हुए बिल्कुल बछड़े की तरह दिख रहे हैं। इन दोनों बच्चों को देखने के लिए भीड़ जमा हो रही है। आस-पड़ोस की महिलाएं घर पहुंच रहे हैं। सभी लोग गाय के बछड़े और उसकी मां बकरी को देखकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

तीन बच्चों को दिया जन्म

बताया जाता है कि बकरी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें एक बच्चा पूरी तरह बकरी की तरह है और दो बच्चे बछड़े की तरह हैं। कुछ लोग इसे भगवान का करिश्मा बताते हुए उन्हें प्रणाम भी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड में रविवार की सुबह एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। पशुपालक ने जब तीनों बच्चों को देखा तो उसके होश उड़ गये। पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण दौड़ते हुए वहां पहुंचे और देखा कि एक बकरी ने गाय के दो बछड़े को जन्म दिया है, तो वे देख आश्चर्यचकित हो गए।

अब सवाल ये उठता है कि क्या ऐसा हो सकता है। दोनों बछड़े का पैर बिल्कुल गाय की तरह है और शरीर का बनावट भी उसी तरह का है। सिर, मुंह और पूंछ भी गाय की तरह ही दिख रही है। कान भी बड़े-बड़े है। हालांकि, जन्म के बाद ही एक बछड़ा की मौत हो गई जब भी एक जिंदा है।