Begusarai News

बेगूसराय में महिला सुरक्षा पर सवाल: स्टेशन से बहला-फुसलाकर होटल ले जाई गई लड़की, तीन गिरफ्तार

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Begusarai News : बलिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन चौक से बहला-फुसलाकर भगाई गई एक लड़की को बेगूसराय स्थित महाकाल होटल से बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की रहने वाली यह लड़की डंडारी जाने के क्रम में बलिया स्टेशन चौक के पास पहुंची थी। तभी तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर बेगूसराय के महाकाल होटल ले आए। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी निवासी रामनाथ साह के बेटे धीरज कुमार, बलिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा निवासी राजेंद्र ठाकुर के बेटे कारेलाल ठाकुर और परिहारा थाना क्षेत्र के सांखू निवासी हलखोरी महतो की पत्नी रानी देवी शामिल हैं।

प्रशासन से सवाल

  • स्टेशन और चौक-चौराहों से लड़कियों को इस तरह बहला-फुसलाकर ले जाना, पुलिस गश्ती व्यवस्था की कमजोरी को नहीं दिखाता?
  • क्या महिला सुरक्षा के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं?
  • पुलिस ने कार्रवाई कर भले ही लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया, लेकिन यह घटना बताती है कि जिले में न तो होटल व्यवसाय पर पर्याप्त निगरानी है और न ही यात्रियों की सुरक्षा पर पूरी तरह भरोसा किया जा सकता है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now