Giriraj Singh

कांग्रेस की अंदरूनी कलह से लेकर बंगाल की सियासत तक, गिरिराज सिंह का बड़ा हमला..

Miracare MULTISPECIALITY logo1b

Giriraj Singh : अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना राजद से करते हुए कहा कि अब कांग्रेस भी टुकड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा स्थिति देखकर लगता है कि पार्टी दो खेमों में बंट चुकी है। पार्टी का नेतृत्व राहुल करेंगे या प्रियंका, यह कांग्रेस का आंतरिक और पारिवारिक मामला है, लेकिन इस मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि जहां रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका गांधी को नेतृत्व सौंपने की बात कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी इस पूरे घटनाक्रम पर मौन हैं। यह गांधी परिवार के भीतर नेतृत्व और अस्तित्व की लड़ाई है, जिससे कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान साफ झलकती है।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत और देश की संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करते हैं, लेकिन जब पार्टी और परिवार के नेतृत्व का सवाल आता है, तो वह चुप्पी साध लेते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस के भीतर दो धड़े बन चुके हैं, जिसके कारण राहुल गांधी कोई स्पष्ट रुख नहीं अपना पा रहे हैं।

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित हमलों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी कड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और हत्याओं के विरोध में जब साधु-संत और विश्व हिंदू परिषद के लोग पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे थे, तब ममता बनर्जी सरकार ने उन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ दमन हो रहा है, उसी तरह बंगाल में भी प्रदर्शनकारियों के साथ व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा लगता है मानो विरोध भारत में नहीं, बल्कि बांग्लादेश की नीतियों के अनुरूप किया जा रहा हो। केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी पर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेश का समर्थन करने जैसी मानसिकता रखने का आरोप भी लगाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now