Matihani-Shamho Ganges Bridge Latest Update

मटिहानी-शाम्हो पुल निर्माण को लेकर नितिन गडकरी से मिले गिरिराज सिंह और राजकुमार सिंह..

Matihani-Shamho Ganga Bridge Latest Update : बेगूसराय सहित बिहार के बहुप्रतीक्षित मटिहानी-शाम्हो पुल निर्माण को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की।

बैठक के दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के संदर्भ में इस पुल की अनिवार्यता को विस्तारपूर्वक और तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने बेगूसराय क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक ज़रूरतों को रेखांकित करते हुए बताया कि यह पुल न सिर्फ एक मार्ग, बल्कि पूरे इलाके की प्रगति की जीवनरेखा बनेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुल निर्माण को शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। बैठक में उनके मंत्रालय के वरीय तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित रहे जिन्होंने परियोजना के तकनीकी पक्षों पर चर्चा की।

विधायक राजकुमार सिंह ने बैठक के बाद कहा, यह पुल सिर्फ एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि पूरे राज्य की आशाओं और संभावनाओं का आधार बनेगा। सांसद गिरिराज सिंह और मैं पूर्ण संकल्प के साथ मटिहानी और बेगूसराय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। यह अब सपना नहीं, संकल्प है – और यह संकल्प जनता के आशीर्वाद से अवश्य पूर्ण होगा।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now