Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News: जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ और मानव श्रृंखला कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

    April 11, 2026 5:11 pm

    Begusarai news: कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष गरीब दास ने किया पदभार ग्रहण, उमड़ी जनसैलाब

    April 11, 2026 4:40 pm

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»..तो इस वजह से बोगो सिंह ने थाम लिया RJD का हाथ, क्या मटिहानी से टिकट मिल रहा?
    Begusarai News

    ..तो इस वजह से बोगो सिंह ने थाम लिया RJD का हाथ, क्या मटिहानी से टिकट मिल रहा?

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 18, 2025 5:34 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Politics
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Politics : बेगूसराय की सियासत में एक बार फिर तेज हलचल शुरू हो गई है। मटिहानी विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके JDU के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है और इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक, बोगो सिंह अब मटिहानी सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। अगर महागठबंधन उन्हें उम्मीदवार बनाता है तो मटिहानी का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बोगो सिंह राजद में शामिल हो चुके हैं।

    पटना में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सफलतापूर्वक भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मुलाक़ात के दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं अपने मटिहानी विधानसभा परिवार हेतु जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। तेजस्वी यादव की सरलता, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक विचारधारा से ऊर्जा मिली। उनसे हुई यह बातचीत भविष्य में क्षेत्र और समाज की बेहतरी हेतु नये आयाम तय करने में सहायक सिद्ध होगी। – नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ,पूर्व विधायक 144 मटिहानी

    बोगो सिंह का राजनीतिक सफर

    बोगो सिंह की गिनती इलाके के प्रभावशाली नेताओं में होती है। उन्होंने 2005 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और उसी साल नवंबर के चुनाव में भी निर्दलीय मैदान में उतरे, जहां उन्हें जदयू का बाहर से समर्थन मिला। इसके बाद 2010 और 2015 में उन्होंने जदयू प्रत्याशी के रूप में मटिहानी सीट पर जीत दर्ज की।

    हालांकि, 2020 के चुनाव में उन्हें महज 333 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में लोजपा उम्मीदवार राजकुमार सिंह विजयी रहे, लेकिन बाद में उन्होंने जदयू जॉइन कर लिया और फिलहाल वे ही मटिहानी से मौजूदा विधायक हैं। इसके बाद से बोगो सिंह जदयू से नाराज चल रहे हैं।

    राजद से नजदीकी और नए समीकरण

    2024 के लोकसभा चुनाव में ही बोगो सिंह ने महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया था, जिसके बाद से ही उनके राजद में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात ने इन कयासों को और हवा दे दी है। गौरतलब है कि 2020 में मटिहानी सीट महागठबंधन में सीपीएम के खाते में गई थी और पार्टी उम्मीदवार राजेंद्र सिंह मामूली अंतर से तीसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में इस बार सीट बंटवारे में अगर मटिहानी राजद के हिस्से आती है और बोगो सिंह को उम्मीदवार बनाया जाता है, तो मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है।

    Begusarai Politics Begusarai Politics News Bogo Singh
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के 6 प्रखंडों के 34 स्कूल बंद, डीएम का आदेश, यहां देखिए स्कूल की लिस्ट
    Next Article बेगूसराय : किराए के मकान में मिली BPSC शिक्षिका की लाश, शादी के बाद से ही पति करता था शक
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News: जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ और मानव श्रृंखला कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

    April 11, 2026 5:11 pm

    Begusarai news: कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष गरीब दास ने किया पदभार ग्रहण, उमड़ी जनसैलाब

    April 11, 2026 4:40 pm

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News: जीडी कॉलेज में ‘नारी शक्ति दीवार’ और मानव श्रृंखला कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण का दिया संदेश

    By Akhil VatsaApril 11, 2026 5:11 pm

    बेगूसराय में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीडी कॉलेज,…

    Begusarai news: कांग्रेस के नये जिला अध्यक्ष गरीब दास ने किया पदभार ग्रहण, उमड़ी जनसैलाब

    April 11, 2026 4:40 pm

    Begusarai News: अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी में BJP, बैठक में बनी रणनीति

    April 10, 2026 5:23 pm

    लाखो स्टेशन के पास टला बड़ा रेल हादसा : इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठीं चिंगारियां, मची भगदड़…

    April 10, 2026 1:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.