बेगूसराय : पुलिस बेलेरो और बस के बीच हुई भीषण टक्कर, होमगार्ड की गयी जान, SI समेत तीन जवान घायल…

डेस्क : बिहार में बेगूसराय जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां, पुलिस गश्ती वाहन और बस की भीषण टक्कर में एक जवान की मौके पर जान चली गई। जबकि, SI सहित तीन जवान घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की बोलेरो और बस सड़क स्थित डिवाइडर पर दोनों गाड़ी चढ़ गयी।

पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बता दे की इस बड़ी घटना के बाद घंटों तक मृत होमगार्ड का शव गाड़ी में फंसा रहा। बाद में जेसीबी के माध्यम से होमगार्ड शव को बाहर निकाला। वही, मौत की सूचना मिलते ही मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के NH-31 की है। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र दिगंबर प्रसाद सिंह के रूप में हुई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाना गश्ति दल की पुलिस बेलेरो गाड़ी से रेड करके बेगूसराय नगर थाना लौट रही थी, इसी दरमियान अलका सिनेमा हॉल के पास पीछे से एक तेज रफ्तार में आ रही बस ने जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस टक्कर में पुलिस गश्ति की बोलेरो गाड़ी पर ड्राइवर समेत कुल पांच पुलिस कर्मी के जवान सबार थे। जिसमें से तीन अन्य पुलिस कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है