Begusarai News : भीषण गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने अभी से कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज (मंगलवार) जीरोमाइल बरौनी स्थित ग्रिड उपकेंद्र में बड़े स्तर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर और आसपास के इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, यानी कुल सात घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
इन इलाकों पर पड़ेगा असर
ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े सभी मुख्य फीडरों में शटडाउन लिया गया है। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में शामिल हैं
- 33 KV के सभी PSS : जीरोमाइल, बेगूसराय शहर, भगवानपुर, वीरपुर, देवना, तेघड़ा, बनवारीपुर, वभनगामा, बगराहा डीह प्रिंस पाइप और पेप्सिको फीडर
संचरण प्रमंडल बेगूसराय के विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा- ‘गर्मी के दिनों में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या न हो, इसके लिए यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है। उपभोक्ता समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें और विशेषकर पानी का पर्याप्त संचयन कर लें।

