Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»अनुमंडल अस्पताल मंझौल का DM ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर
    Begusarai News

    अनुमंडल अस्पताल मंझौल का DM ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 10, 2026 6:02 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Sub-divisional hospital Manjhaul DM
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Manjhaul News : शनिवार को DM श्रीकांत शास्त्री ने अनुमंडल अस्पताल मंझौल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।

    DM ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड, दवा भंडार, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की और सभी को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार, दवा की उपलब्धता तथा अस्पताल कर्मियों के व्यवहार से संबंधित फीडबैक भी प्राप्त किया। साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रतीक्षालय एवं बेड की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया।

    दवा भंडार के निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्टॉक को समय-समय पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रसव एवं नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

    उन्होंने अस्पताल प्रशासन को रेफरल प्रक्रिया को सुचारू बनाने तथा गंभीर मरीजों को समय पर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक भेजने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के अंत में डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए नियमित समीक्षा करने और आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अनुमंडल अस्पताल मंझौल आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सके।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Manjhaul News manjur anumandal aspataal Sub-divisional Hospital Manjhaul
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में चयनित होम गार्डों का प्रशिक्षण रुका, विधायक अभिषेक आनंद ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
    Next Article बेगूसराय में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक, समय में बदलाव
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    By सुमन सौरबFebruary 2, 2026 1:03 pm

    Highlights : Begusarai News : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन बेगूसराय…

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.