बेगुसराय : मुंगेर पुल के सुरक्षा तटबंध पर मंडराया खतरा, गंगा नदी का कटाव लगातार जारी..

डेस्क : बेगूसराय जिले में गंगा का कटाव लगातार जारी है। धीरे-धीरे यह प्रचंड रूप लेता दिख रहा है। आपको बता दें कि साहेबपुर कमाल प्रखंड के छर्रापट्टी, मल्हीपुर, खरहट, फूलमालिक सहित दर्जनो गांव के समीप गंगा नदी का भीषण कटाव हो रहा है। इस कटाव की समस्या से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

वही, इस भीषण कटाव को चलते बेगूसराय- खगड़िया को मुंगेर से जोड़ने वाली श्री कृष्ण सेतु पर खतरा उत्पन्न होने लगा है। लगातार हो रहे कटाव के कारण नदी और सुरक्षा तटबंध की दूरी मात्र 30 फीट रह गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी में कटाव जिस प्रकार से हो रहा है, समय रहते सरकार के द्वारा कटाव निरोधी कार्य नहीं किया गया तो सुरक्षा तटबंध (गाईड बांध) सहित दर्जनों गांव गंगा में विलीन हो जाएगा।

वही, इस कटाव को लेकर स्थानीय विधायक ललन यादव ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेम प्रकाश, सहायक अभियंता मनीष कांत, कनीय अभियंता निरंजन कुमार एवं रेलवे के आई डब्ल्यू की टीम के साथ कटाव स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद विधायक ने इस समस्या को लेकर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को पत्र लिखकर सुरक्षा तटबंध के समीप कटाव निरोधक कार्य शुरू करने का अनुरोध किया है।