Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में CBI की छापेमारी से मचा हड़कंप: घर से बरामद हुई लाखों की नकदी, जमीन के कागजात और जेवरात..
    Begusarai News

    बेगूसराय में CBI की छापेमारी से मचा हड़कंप: घर से बरामद हुई लाखों की नकदी, जमीन के कागजात और जेवरात..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 22, 2025 1:46 pmUpdated:June 22, 2025 1:52 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार में एक और सरकारी अधिकारी की काली कमाई का सच सामने आया है। इस बार CBI ने डाक विभाग के एक अधिकारी के ठिकाने पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को खगड़िया जिला मुख्यालय के मुख्य डाकपाल मनीष कुमार के बेगूसराय स्थित आवास पर छापा मारा। यह छापेमारी करीब 5 घंटे तक चली और इस दौरान टीम ने नकदी, जमीन के कागजात, जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए

    पहले की गई प्रधान डाकघर में पूछताछ

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और पूर्व में हुए एक वित्तीय फर्जीवाड़े की जांच के सिलसिले में की गई। सबसे पहले टीम ने बेगूसराय स्थित प्रधान डाकघर में पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले। यहां डाकघर में चेक क्लीयरेंस से जुड़ी प्रक्रिया, खातों की ऑडिट रिपोर्ट और पूर्व में हुए संदिग्ध लेन-देन की गहनता से जांच की गई।

    शिवाजीनगर में मारा गया छापा

    प्रधान डाकघर से दस्तावेजी जांच के बाद टीम ने संयुक्त रूप से सर्वोदय नगर के शिवाजीनगर इलाके में स्थित मनीष कुमार के निजी आवास पर दबिश दी। मनीष कुमार वर्तमान में खगड़िया जिले में मुख्य डाकपाल के पद पर तैनात हैं, जबकि पहले वह बेगूसराय डाक प्रमंडल में सिस्टम एडमिन कम पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। उसी कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत सीबीआई तक पहुंची थी।

    क्या-क्या बरामद हुआ?

    • करीब 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
    • कई प्लॉट और जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
    • सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं।
    • बैंक खाते, निवेश और बीमा से जुड़े कागजात को भी सीबीआई टीम ने जब्त कर लिया है।

    छापेमारी के दौरान मनीष कुमार से घंटों पूछताछ की गई। सीबीआई की टीम ने उनसे संपत्ति, बैंक बैलेंस, जमीन के स्रोत, परिवार के सदस्यों के नाम पर चल-अचल संपत्ति और पुराने लेन-देन के बारे में जानकारी मांगी। सूत्रों ने बताया कि पटना सीबीआई की टीम डीएसपी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में झूठे रेप केस की पोल खुली! खुद फंसी पीड़िता और उसकी मां…
    Next Article बेगूसराय में युवक की हत्या से सनसनी, घर से बुलाकर मारी गोली- हाथ का पंजा भी काटा..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    By सुमन सौरबFebruary 23, 2026 6:27 pm

    Indian Oil Corporation Limited की बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा तथा पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति…

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.