Begusarai Nahid Sultana : बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया गया है. जारी रिजल्ट के मुताबिक 2nd टॉपर बिहार के बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना बनीं है. इसके पिताजी मस्जिद के इमाम हैं. यह बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के पंचायत गांव बनवारीपुर वार्ड 11 की रहने वाली हैं .
इन्होंने बताया टोटल 489 अंक आया है.सबसे ज्यादा अंक उर्दू में 98 और इसके बाद मैथ में 97 अंक है. इन्होंने बताया पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी के माध्यम से की . इस दौरान ऑनलाइन क्लास और ऑफलाइन क्लास की. इन्होंने बताया मेरी सफलता में सबसे बड़ा योगदान बड़े भैया दानिश का योगदान है. बड़े भैया ही यहां आने का गाइडेंस किए.
इन्होंने बताया 6 से 7 घंटे पढ़ाई की थीं. सभी विषयों पर बराबर ध्यान था. इन्होंने बताया क्लास को छोड़के 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे. इन्होंने बताया राजकीय कृत हाई स्कूल बनवारीपुर की छात्रा हैं.12 में ऐसी साइंस लेकर पास करना है फिर आगे मेडिकल की तैयारी करना है. सपना है डॉक्टर बनें. मो दानिश ने बताया बड़े भाई ने बताया रोड मैप बताते थे कैसे पढ़ना है. पिता सोहराब आलम गांव के ही मस्जिद में इमाम हैं. माता गृहिणी हैं.


