Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय में दिनदहाड़े HDFC बैंक में 20 लाख की बड़ी लूट, 5 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम..

Begusarai HDFC Bank Loot : बेगूसराय में लुटेरों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बता दे की गुरुवार (21 मार्च) की सुबह बदमाशों ने जिले के HDFC बैंक में 20 लाख की लूट को अंजाम दिया है।

यह घटना सुबह के करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जहां, 5 की संख्या में बदमाश ग्राहक बनकर HDFC बैंक के अंदर घुसे। महज़ कुछ ही मिनट बाद हथियार के दम पर उन्होंने स्टाफ को बंधक बना लिया और 20 लाख की लूटपाट कर भाग निकले।

वही, इस बड़ी घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। यह पूरा मामला शहर के हर-हर महादेव चौक स्थित HDFC बैंक का है। बताया जा रहा की लूटपाट के दौरान अपराधियों ने बैंक स्टाफ के साथ भी मारपीट की।

मौजूद लोगों ने बताया कि 5 अपराधियों में एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि 4 नकाब पहने हुए थे। इन लोगों ने अंदर आते ही हथियार निकाल लिया और वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 2 बैग में रूपया लूट कर ले गए हैं। सभी अपराधी बाइक से आए थे।

बेगूसराय एसपी ने क्या कहा : बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार (Begusarai SP Manish Kumar) ने कहा कि हम लोग CCTV फुटेज को देख रहे हैं। किसी स्टाफ या ग्राहक को नुकसान नहीं पहुंचा है। बैंक मैनेजर के अनुसार अभी वो लोग 20 लाख बता रहे हैं। CCTV और बाकी कुछ जानकारी है उसके आधार पर हमलोग जांच कर रहे हैं। 5 बदमाशों की बात सामने आई है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।