GATE 2020 : बेगूसराय के लाल गौरव ने गेट 2020 की परीक्षा में भारत भर में किये टॉप

बेगूसराय : शुक्रवार को IIT दिल्ली ने GATE 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया। जिसमें बिहार के पटना NIT के आभास ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की परीक्षा में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बेगूसराय के गौरव ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर भारत भर में बेगूसराय जिला का नाम रौशन किया है। इस खबर को सुनकर बेगूसराय वासी फुले नहीं समा रहे हैं।

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बेगूसराय के गौरव को मिला प्रथम स्थान

बताते चलें कि गौरव मूलतः बेगूसराय के शाम्हो प्रखंड से आते हैं। उक्त प्रखंड के अकबरपुर चालीस गांव निवासी फुलेंद्र कुमार व वीणा देवी के पुत्र गौरव कुमार हैं। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में उन्हें पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। इस परीक्षा में गौरव को 76.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। गौरव ने मैट्रिक तक कि पढ़ाई बेगूसराय शहर स्थित विकास विद्यालय, डुमरी से की और उसके बाद इंटर की पढ़ाई बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल, बेगूसराय से की। उन्होंने आइएसएम, धनबाद से इंजीनियरिंग करने के बाद गेट की परीक्षा दी थी।

THE बेगूसराय से बातचीत में गौरव ने बताया कि करी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और अपने माता पिता को दिया है। गौरव की इस उपलब्धि पर शामहो प्रखण्ड में खुशी का माहौल है।