Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    February 24, 2026 7:01 pm

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय की आइशा अपने शौहर शहजाद को छोड़ प्रेमी विकास पासवान से की शादी, पति बोला- ‘मुझे मेरी बीवी दिलाओ’…
    Begusarai News

    बेगूसराय की आइशा अपने शौहर शहजाद को छोड़ प्रेमी विकास पासवान से की शादी, पति बोला- ‘मुझे मेरी बीवी दिलाओ’…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबApril 11, 2025 8:55 amUpdated:April 11, 2025 9:02 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया है। एक ओर जहां पति मोहम्मद शहजाद अपनी पत्नी आइशा के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया कि अस्पताल परिसर में ही हंगामा मचा दिया, वहीं दूसरी ओर पत्नी आइशा ने पति पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव का है।

    शादी के बाद भी टूटा रिश्ता

    जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शहजाद की शादी 2021 में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की रहने वाली आइशा से हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में रिश्तों में खटास आ गई। आरोप है कि 27 मार्च को आइशा अपने कॉलेज के समय के प्रेमी विकास पासवान के साथ भाग गई। इस घटना के बाद पति शहजाद ने 30 मार्च को मुफस्सिल थाने में विकास पासवान पर आइशा के अपहरण का मामला दर्ज कराया।

    कोर्ट और मेडिकल जांच के बाद मचा हंगामा

    मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आइशा को बरामद किया, जिसके बाद वह कोर्ट पहुंची। कोर्ट में बयान देने के बाद पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाई। इसी दौरान अस्पताल परिसर में हंगामे की शुरुआत हुई। पहले से अस्पताल में इलाजरत मोहम्मद शहजाद ने जैसे ही पत्नी आइशा को देखा, वह जोर-जोर से “मुझे मेरी बीवी चाहिए” चिल्लाने लगा। उसने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और फिर ICU बिल्डिंग से कूदने की कोशिश कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह उसे बचा लिया।

    दवाइयां खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश

    बताया जा रहा है कि पत्नी आइशा के भाग जाने के गम में शहजाद ने पुलिस के सामने जहरीली दवाइयां खा ली थीं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    पत्नी का आरोप – पति करता था मारपीट, बेटी के बावजूद नहीं सुधरा

    वहीं, आइशा ने अपनी तरफ से गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि “शादी के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। उनके बीच एक बेटी भी है, लेकिन इसके बावजूद शहजाद का व्यवहार नहीं बदला।” आइशा ने बताया, “मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने कॉलेज के दोस्त विकास से बात करती थी। इस बात को लेकर मेरा पति मुझसे अक्सर झगड़ता और मारता था।”

    आइशा के मुताबिक, करीब 6 माह पहले उसका पति उसे दिल्ली ले गया था, जहां उसने विकास से बात करना पूरी तरह बंद कर दिया था। लेकिन जब वह कुछ समय बाद मायके आई, तो विकास से दोबारा संपर्क हुआ और फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। उसने साफ तौर पर कहा कि अब वह किसी भी हालत में शहजाद के साथ नहीं रहना चाहती।

    एक तरफ पति का दावा है कि उसकी पत्नी का अपहरण हुआ है, वहीं दूसरी ओर पत्नी खुद अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : गंगा घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, दिए सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के निर्देश…
    Next Article बेगूसराय में बज्रपात से हुई 5 लोगों की मौ/त, डीएम ने परिजनों को सौंपा 4-4 लाख का अनुदान…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    February 24, 2026 7:01 pm

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : जनवरी में 1.63 करोड़ का जुर्माना, स्कूली परिवहन पर बड़ा फैसला…

    By सुमन सौरबFebruary 24, 2026 7:01 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।…

    Barauni Refinery के 500 गज दायरे में 6 मार्च तक धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक…

    February 23, 2026 6:27 pm

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.