बेगूसराय : कश्मीरी लड़की से प्यार..फिर धर्म परिवर्तन, अब अपनाने से कर दिया इनकार, जानें- पूरा मामला..

डेस्क : सोशल-मीडिया पर आए दिन प्रेमी जोड़े से नए नए मामले सुर्खियों में रहते हैं। इसी से जुड़ा एक और ताजा मामला बेगूसराय से आया है। जिसका कनेक्शन सीधा 2000KM दूर कश्मीर से जुड़ा हुआ है। पहले मुस्लिम युवती से शादी करना.. फिर धर्म बदला कर हिंदू बनाना.. उसके बाद अपनाने से इंकार कर देना। यह पूरा बकाया मामला बेगूसराय के एक प्रेमी युवक से जुड़ा हुआ है। चलिए आपको डिटेल बताते हैं।

दरअसल, जम्मू कश्मीर के गुलबर्ग की रहने वाली एक मुस्लिम युवती खुद को शादीशुदा बता कर बेगूसराय के वीरपुर पहुंची। युवती का कहना है कि सहुरी गांव निवासी शंभू सिंह के पुत्र लल्लू कुमार उससे शादी की है। लेकिन शंभू के परिजनों ने इस बात को नकारते हुए उसे घर में घुसने नहीं दिया। होना क्या था इस सदमे को युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई.. और जहरीला पदार्थ खा लिया। फिर आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे बेगूसराय के सदर अस्पताल में एडमिट करवाया।

कश्मीरी युवती (समर हनीफ) धर्म परिवर्तन के बाद अंजली सिंह का आरोप है कि 19 मई 2022 को उसने बेगूसराय के लल्लू कुमार से कोर्ट मैरिज की थी और उसके बाद वह अपने पति के साथ वही कश्मीर में रह रही थी। उसका यह भी आरोप है कि सरस्वती पूजा में बिहार लाने की बात कही थी। लेकिन जब सरस्वती पूजा के बाद कोई फोन या मैसेज नही आया तो वह 200Km दूर बेगूसराय आ गई।

उसका यह भी आरोप है कि उसने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म परिवर्तन भी किया। लेकिन फिर भी लल्लू कुमार धोखा देकर बिहार पहुंच गया। वही, लल्लू के पिता शंभू सिंह का कहना है की उसका बेटा कश्मीर में काम कर रहा था तभी कश्मीरी युवती (समर हनीफ) धर्म परिवर्तन के बाद अंजली सिंह से दोस्ती हो गई। फोन पर बातचीत भी होती थी इसी को लेकर लड़की कई बार बीरपुर आई थी जिसे वहां से वापस कर दिया गया था। लड़के के पिता का कहना है कि आज एक बार फिर लड़की आ गई और रहने की बात कही जिसे वापस कर दिया गया था।