Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक, समय में बदलाव

    January 10, 2026 7:23 pm

    अनुमंडल अस्पताल मंझौल का DM ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    January 10, 2026 6:02 pm

    बेगूसराय में चयनित होम गार्डों का प्रशिक्षण रुका, विधायक अभिषेक आनंद ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

    January 10, 2026 4:50 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai Weather Update : बेगूसराय में ठंड का कहर जारी, कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट !
    Begusarai News

    Begusarai Weather Update : बेगूसराय में ठंड का कहर जारी, कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट !

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 10, 2026 10:02 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Weather Latest Update
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai Weather Latest Update : बेगूसराय में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। जिले में आने वाले दिनों तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। आज शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले के लिए कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते खासकर सुबह और शाम के समय तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 से 14 जनवरी तक ठंड का असर बरकरार रहेगा।

    पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले एक से दो दिनों तक कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है, जिससे कनकनी वाली ठंड लोगों को परेशान करती रहेगी। इसके बाद ठंड में आंशिक सुधार की संभावना जताई गई है, लेकिन सुबह के समय मध्यम कुहासा छाने की आशंका बनी रहेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, पछुआ हवा लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे ठंड का अहसास और अधिक बढ़ जाएगा।

    लगातार चल रही पछुआ की बर्फीली हवा के कारण जिले में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह से रात तक सुई जैसी चुभन वाली ठंड और शीतलहर से लोग खासे परेशान हैं। ठंड के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और अधिकांश लोग दिनभर घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं।

    Begusarai news Begusarai Weather Begusarai Weather Latest Update begusarai weather report
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बलिया SDPO साक्षी कुमारी का ट्रांसफर, जानें- कौन बने नए एसडीपीओ…
    Next Article Begusarai News : दत्तक ग्रहण की बच्ची को डीएम ने कोलकाता की एकल माता को सौंपा…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक, समय में बदलाव

    January 10, 2026 7:23 pm

    अनुमंडल अस्पताल मंझौल का DM ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    January 10, 2026 6:02 pm

    बेगूसराय में चयनित होम गार्डों का प्रशिक्षण रुका, विधायक अभिषेक आनंद ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

    January 10, 2026 4:50 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में कड़ाके की ठंड को लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर रोक, समय में बदलाव

    By सुमन सौरबJanuary 10, 2026 7:23 pm

    Begusarai School Close : बेगूसराय में लगातार बढ़ रही अत्यधिक ठंड और न्यूनतम तापमान में…

    अनुमंडल अस्पताल मंझौल का DM ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

    January 10, 2026 6:02 pm

    बेगूसराय में चयनित होम गार्डों का प्रशिक्षण रुका, विधायक अभिषेक आनंद ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

    January 10, 2026 4:50 pm

    Begusarai News : बरौनी डेयरी के एमडी हटाए गए, 100 करोड़ की गड़बड़ी के बाद कॉम्फेड ने लिया एक्शन

    January 10, 2026 2:58 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.