Begusarai Rojgar Mela 2024

Begusarai Rojgar Mela : वर्दी पहनने का है शौक तो यहां पहुंच जाइए, 29 हजार तक सैलरी, पढ़ें- पूरी खबर..

Begusarai Rojgar Mela 2025 : यदि आप भी बेगूसराय के रहने वाले हैं और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं तो, यह खबर आपको खुश कर सकती है। दरअसल, जिला नियोजनालय, बेगूसराय के द्वारा SIS लिमिटेड कंपनी के सहयोग से 5 प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 01 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस जॉब कैंप के माध्यम से सुरक्षा जवान, सुरक्षा अधिकारी एवं कैश कस्टोडियन के पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों एवं वेतन विवरण:

  1. सुरक्षा जवान:
    • वेतन: ₹13,000 – ₹22,000 प्रति माह
    • योग्यता: मैट्रिक पास या फेल
    • रिक्तियां: 150 पद
  2. सुरक्षा अधिकारी:
    • वेतन: ₹27,500 – ₹29,500 प्रति माह
    • योग्यता: स्नातक पास
    • रिक्तियां: 25 पद
  3. कैश कस्टोडियन:
    • वेतन: ₹13,000 – ₹17,000 प्रति माह
    • योग्यता: 12वीं पास
    • रिक्तियां: 15 पद

चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के अलावा पीएफ, ईएसआईसी, बोनस एवं ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया में 19 से 40 वर्ष की आयु सीमा के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

जॉब कैंप का कार्यक्रम:

  • 1 और 2 अप्रैल: बछवाड़ा प्रखंड परिसर
  • 3 और 4 अप्रैल: मंसूरचक प्रखंड परिसर
  • 7 और 8 अप्रैल: भगवानपुर प्रखंड परिसर
  • 9 अप्रैल: गढ़पुरा प्रखंड परिसर
  • 11 और 12 अप्रैल: बरौनी प्रखंड परिसर

आवश्यक निर्देश:

  1. अभ्यर्थियों के लिए एनसीएस (NCS) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है।
  2. सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों।
  3. चयन प्रक्रिया के दौरान शारीरिक एवं लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।