Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»समलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते हत्या: बेगूसराय में शिक्षक निजी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा!
    Begusarai News

    समलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते हत्या: बेगूसराय में शिक्षक निजी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा!

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 14, 2025 12:25 pmUpdated:June 14, 2025 1:57 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से एक चौंकाने और सनसनीखेज वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी शिक्षक की हत्या की गुत्थी को बेगूसराय पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड के पीछे की वजह समलैंगिक संबंध और उनसे जुड़ी ब्लैकमेलिंग की साजिश थी। पुलिस ने मामले में मृतक के समलैंगिक पार्टनर और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

    क्या है पूरा मामला?

    घटना 6 जून की है, जब छौड़ाही थाना क्षेत्र के काबर टाल इलाके से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कनौसी गांव निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल के रूप में की गई, जो पेशे से निजी शिक्षक था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। धर्मेंद्र के बड़े भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद छौड़ाही थाना पुलिस और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की।

    पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    जांच में सामने आया कि मृतक धर्मेंद्र की अक्सर बातचीत रजौड़ गांव निवासी मुकेश दास के बेटे साजन कुमार से होती थी। पुलिस ने साजन को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की पूरी कहानी उगल दी।

    धर्मेंद्र और साजन के बीच समलैंगिक संबंध थे। लेकिन धर्मेंद्र इन संबंधों को जबरन बनाए रखने का दबाव डाल रहा था। जब साजन ने इन संबंधों से किनारा करने की कोशिश की, तो धर्मेंद्र ने उसकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। इससे परेशान होकर साजन ने अपने दोस्त दिलखुश कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।- डीएसपी मंझौल, नवीन कुमार

    हत्या की रची गई साजिश

    5 जून की रात, साजन ने धर्मेंद्र को मिलने के बहाने काबर टाल बुलाया। वहां पहले से मौजूद साजन और दिलखुश ने पहले धर्मेंद्र के पेट में चाकू मारा और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने साजन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून से सने कपड़े, और मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है। हत्या में शामिल दूसरा आरोपी दिलखुश कुमार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : बच्चों के विवाद में भाई ने भाई को मारा चाकू, हालत गंभीर..
    Next Article काबर टाल में चेकडैम निर्माण पर बवाल: वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी या खेतों की बर्बादी की तैयारी?
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    March 15, 2026 6:51 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..

    By सुमन सौरबMarch 15, 2026 6:51 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा…

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    March 15, 2026 3:31 pm

    बेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं

    March 14, 2026 3:45 pm

    लोहियानगर में देर रात हादसा: GRP से बचकर भाग रहा युवक गड्ढे में गिरा, तलाश जारी

    March 14, 2026 6:28 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.