Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    March 25, 2026 5:16 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर 10 नाबालिग लड़कियों से अवैध नाच-गान, पुलिस ने बचाया
    Begusarai News

    बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर 10 नाबालिग लड़कियों से अवैध नाच-गान, पुलिस ने बचाया

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 15, 2025 2:51 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार पुलिस के विशेष अभियान ‘नया सवेरा’ के तहत बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से अवैध रूप से ऑर्केस्ट्रा और नाच-गान करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बखरी थानांतर्गत नाबालिग लड़कियों से अवैध नाच-गान करवाया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर DSP कुंदन कुमार के नेतृत्व में 14 अगस्त की शाम करीब 4:10 बजे बखरी थाने की टीम, परिहारा थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, सशस्त्र बल, महिला बल और पुलिस केंद्र के रिजर्व बल ने विक्रम नदैल, आशा पोखर सलौना और ईस्माइलनगर में संदिग्ध घरों पर छापेमारी की।

    इस दौरान आशा पोखर सलौना स्थित सिम्मी खातून उर्फ सिम्मी देवी के घर से 5 नाबालिग लड़कियां और वहीं की रूबी देवी उर्फ रूबी खातून के घर से 5 नाबालिग लड़कियां बरामद की गईं। मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति पटना जिले के मौडी निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र कमल चौधरी उर्फ अभय सिंह को गिरफ्तार किया।

    तलाशी में आरोपी कमल चौधरी उर्फ अभय सिंह के पास से एक मोबाइल फोन और एक ही आधार नंबर से जारी दो अलग-अलग पते वाले आधार कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में उसने राज्य के विभिन्न जिलों से नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर बखरी लाने और ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों में अवैध नाच-गान करवाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस अवैध बाल श्रम व मानव तस्करी गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIPS Vikas Vaibhav : जहां था नक्सलियों का राज, वहां फहराया तिरंगा- बेगूसराय के सपूत की कहानी
    Next Article Giriraj Singh का विपक्ष पर हमला- यह सरकार नकली गांधी की नहीं, खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    March 25, 2026 5:16 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई

    By सुमन सौरबMarch 25, 2026 5:16 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में घरेलू रसोई गैस (LPG) की सुचारू आपूर्ति और पारदर्शिता सुनिश्चित…

    बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार : पोस्टमार्टम रूम से शव का पैर लेकर भागा कुत्ता…

    March 25, 2026 3:10 pm

    Begusarai News : चैती नवरात्र व रामनवमी को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट! डीजे और हथियारों पर पूर्ण रोक

    March 25, 2026 2:13 pm

    बेगूसराय में सनसनी : रील बनाने के शौकीन 14 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, बहियार में मिला शव..

    March 24, 2026 8:34 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.