Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»पदयात्रा से अमिता भूषण ने किया चुनावी समर का आगाज़, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
    Begusarai News

    पदयात्रा से अमिता भूषण ने किया चुनावी समर का आगाज़, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskSeptember 15, 2025 4:11 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Amita Bhushan
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बेगूसराय। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण ने पदयात्रा के माध्यम से अपने चुनावी अभियान का आगाज़ कर दिया है। हालांकि वे बीते वर्षों से लगातार अपने क्षेत्र के मतदाताओं के बीच सक्रिय रही हैं, लेकिन इस बार उनका रुख पूरी तरह चुनावी मोड में नज़र आ रहा है।

    पहले दिन बीरपुर प्रखंड में घर-घर संपर्क

    पदयात्रा की शुरुआत बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पंचायत से हुई। इस दौरान उन्होंने भैरव स्थान, लवटोलिया, हाय स्कूल टोला, टमटम स्टैंड और पकड़ी जैसे मुहल्लों का भ्रमण किया और घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद लिया। स्थानीय मतदाताओं ने बताया कि चुनावी हार के बावजूद भी अमिता भूषण लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रही हैं, जिसका उन्हें इस बार फायदा मिल सकता है।

    ग्रामीणों से बातचीत में अमिता भूषण ने कहा कि,
    “यह मेरे लिए रूटीन भ्रमण है। चूँकि चुनाव नज़दीक है इसलिए मीडिया इसे चुनावी पदयात्रा कह रही है। मेरा हमेशा से लोगों से जुड़ाव रहा है। इस भ्रमण से मुझे उनकी समस्याओं से सीधे रूबरू होने का अवसर मिलता है।”

    उन्होंने कहा कि पिछले पाँच सालों में विकास ठप हो गया है। लोग महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध और जलजमाव से त्रस्त हैं। वहीं, अपने कार्यकाल को उन्होंने “मॉडल” के रूप में याद किया और कहा कि जनता तुलना करके सही फ़ैसला करेगी।

    इस दौरान उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, डॉ. रामसागर सिंह, डॉ. गीता प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    दूसरे दिन नीमा पंचायत में मिला जनसमर्थन

    पदयात्रा के दूसरे दिन अमिता भूषण ने सदर प्रखंड के नीमा पंचायत में घर-घर जाकर संपर्क किया। शेरपुर और नीमा गाँव में उन्हें सैकड़ों लोगों का समर्थन मिला। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

    ग्रामीणों ने सड़क, नाली, जलजमाव और सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ियों की शिकायतें रखीं। अमिता भूषण ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि उनका एकमात्र ध्येय विकास है और यही उनके राजनीतिक जीवन की प्रतिबद्धता भी है।

    इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, पंचायत अध्यक्ष मो. मुस्तफा, पूर्व मुखिया राम प्रकाश पासवान, आलोक कुमार, राजू पोद्दार सहित सैकड़ों ग्रामीण उनके साथ मौजूद रहे।

    चुनावी समर में ऊर्जा भरी पदयात्रा

    लगातार दो दिनों तक चली पदयात्रा ने अमिता भूषण के अभियान को नई ऊर्जा दी है। भीड़ और स्थानीय समर्थन ने उनके कैंप को आत्मविश्वास से भर दिया है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि उनकी जमीनी सक्रियता और कार्यकाल की तुलना को लेकर जनता के बीच बनी सकारात्मक छवि आगामी चुनाव में उनकी सबसे बड़ी पूंजी साबित हो सकती है।

    Amita Bhushan
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : कुएं की चाबी को लेकर विवाद, लाठी-डंडे से पीटकर एक की हत्या
    Next Article निर्दलीय पप्पू यादव ने दिलाया एयरपोर्ट, तो गिरिराज सिंह क्यों नाकाम? मोदी के करीबी, फिर भी..
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    February 2, 2026 1:03 pm

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय : लेट पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश, परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा..

    By सुमन सौरबFebruary 2, 2026 1:03 pm

    Highlights : Begusarai News : बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन बेगूसराय…

    बरौनी रिफाइनरी के मजदूरों का हल्लाबोल : ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ दिवसीय धरना…

    February 2, 2026 10:35 am

    बेगूसराय : दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आगाज, नवोदित कलाकारों ने सीखीं कला की बारीकियां

    January 30, 2026 7:49 pm

    बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर

    January 30, 2026 7:38 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.