Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में फेसबुक विवाद बना खूनी खेल की वजह, युवक गंभीर रूप से घायल..
    Begusarai News

    बेगूसराय में फेसबुक विवाद बना खूनी खेल की वजह, युवक गंभीर रूप से घायल..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJune 11, 2025 7:07 amUpdated:June 11, 2025 7:14 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Crime News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत मचहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात को फिल्मी अंदाज़ में अंजाम दिया गया। पहले युवक को फोन कर बुलाया गया और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना में घायल युवक की पहचान डुमरी गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल गौतम को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कैसे रची गई साजिश?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार उस वक्त अपने घर पर मौजूद था जब उसे एक फोन कॉल आया। फोन करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का परिचित मचहा गांव निवासी सूरज कुमार था। सूरज ने गौतम को किसी बहाने से मचहा गांव बुलाया। जैसे ही गौतम मचहा चौक के पास पहुंचा, वहां दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और बिना कुछ कहे उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गौतम के अनुसार, हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग की जिसमें से कई छर्रे उसके कंधे के पास आकर लगे।

    सोशल मीडिया बना झगड़े की जड़

    घायल गौतम कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर सूरज कुमार के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज तक पहुंच गया था। गौतम के अनुसार, उसी रंजिश में सूरज ने उसे फोन कर बुलाया और फिर गोली मार दी। गौरतलब है कि गौतम बैंगलोर में रहकर निजी कंपनी में काम करता है और इन दिनों गांव में आयोजित यज्ञ समारोह में भाग लेने के लिए घर आया था।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से बयान दर्ज किया। डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। डीएसपी के मुताबिक, सूरज कुमार कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था और पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। पुलिस सूरज और उसके साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार सरकार का एक्शन : सीएचसी बरौनी के दंत चिकित्सक डॉ. अनुपम कुमार बर्खास्त, जानें- वजह..
    Next Article बखरी CPI विधायक सूर्यकांत पासवान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विधायक बोले-
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    February 23, 2026 2:10 pm

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान…

    By सुमन सौरबFebruary 23, 2026 2:10 pm

    Begusarai News : बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के…

    बेगूसराय में बच्चों की जान से खिलवाड़, स्कूल परिसर में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर बना खतरा..

    February 20, 2026 12:36 pm

    विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर: RJD ने बताया ‘सुनियोजित हत्या’, सरकार बोली- 21 केस थे, अपराधी था

    February 19, 2026 9:09 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस..

    February 19, 2026 5:10 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.