Begusarai News

बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक एवं 16 वर्षीय किशोरी की मौत…

Begusarai News : शनिवार की दोपहर बेगूसराय में दो अलग-अलग-जगहो पर ठनका की चपेट होने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना वीरपुर प्रखंड के गारा गांव की है। जहां एक युवक की ठनका चपेट में आने से मौत हुई। दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के तेलन गांव की है। जहां एक किशोरी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक किशोरी सरस्वती कुमारी खेत से लौट रही थी। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह तारकेश्वर तांती की 16 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी थी। वहीं, गारा गांव के वार्ड नंबर चार निवासी रामबाबू पासवान के 34 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी पासवान की मौत ठनका की चपेट में आने हुई।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कृष्ण मुरारी शौच के लिए घर के बगल स्थित खेत में जा रहा था। इसी दौरान अचानक ठनका की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि, स्वजनों द्वारा गांव के स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के यहां उसे लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही, पत्नी कंचन देवी, मां उर्मिला देवी, पैर से दिव्यांग पिता रामबाबू पासवान सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 3 बच्चे को छोड़कर इस दुनिया से अलविदा हो गए। दो लड़के एवं एक लड़की है। मृतक युवक मजदूरी कर अपने घर परिवार का पालन पोषण करता था। इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now