Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम

    February 11, 2026 7:04 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन

    February 11, 2026 3:51 pm

    चेरिया बरियारपुर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति की अहम बैठक आयोजित…

    February 10, 2026 7:20 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai : नववर्ष पर कला प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब, बेगूसराय में समकालीन कला प्रदर्शनी को मिला अपार उत्साह
    Begusarai News

    Begusarai : नववर्ष पर कला प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब, बेगूसराय में समकालीन कला प्रदर्शनी को मिला अपार उत्साह

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 1, 2026 5:45 pmUpdated:January 1, 2026 11:52 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Begusarai News : नववर्ष के प्रथम दिवस कला के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कंकौल स्थित सभागार में 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित समकालीन कला पर आधारित समूह कला प्रदर्शनी को दर्शकों के विशेष आग्रह पर 1 जनवरी 2026 को भी जारी रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, साहित्यकारों और रंगकर्मियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    नववर्ष के अवसर पर साहित्य, रंगमंच एवं कला से जुड़े कई प्रबुद्धजनों ने प्रदर्शनी की सराहना की। प्रसिद्ध साहित्यकार प्रदीप बिहारी ने साहित्य और चित्रकला के काव्यात्मक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी को अत्यंत प्रभावशाली बताया। रंगकर्मी दीपक सिन्हा ने कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाएंगे। वहीं रंगकर्मी चंदन वत्स ने इस प्रदर्शनी को बेगूसराय के कला जगत के लिए “स्वर्णिम समय” करार दिया।

    केंद्रीय विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका अनुपमा कुमारी ने विभिन्न माध्यमों में बनी कलाकृतियों को एक साथ देखने के अनुभव को अद्भुत और स्मरणीय बताया।

    चार दिनों तक चली इस प्रदर्शनी ने बेगूसराय के कला परिदृश्य में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। न केवल बेगूसराय, बल्कि बिहार के समग्र कला जगत पर भी इस आयोजन ने अपनी अमिट छाप छोड़ी। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से जीवन के विविध आयामों को कैनवास पर जीवंत किया। शहर के गणमान्य नागरिकों और कला प्रेमियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों की रचनात्मकता और सूक्ष्म कलात्मकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

    प्रदर्शनी की सफलता के पीछे एक सशक्त सामूहिक प्रयास रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। जिला प्रशासन एवं बिहार कला मंच, पटना के आपसी समन्वय से आयोजन को नई ऊँचाइयाँ मिलीं।

    कला जगत के समर्पित सहयोगियों—इंद्रमोहन प्रसाद, मनीष कौशिक, प्रवीण कुमार, राजीव कुमार शर्मा, बीरेंद्र नागर एवं मनोज साह—की सक्रिय भूमिका ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    समापन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेगूसराय जैसे शहर में इस प्रकार के कला आयोजनों से युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागी कलाकारों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे कला आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai : नववर्ष पर जयमंगलागढ़ व काबर झील में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम..
    Next Article Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम

    February 11, 2026 7:04 pm

    बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन

    February 11, 2026 3:51 pm

    चेरिया बरियारपुर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति की अहम बैठक आयोजित…

    February 10, 2026 7:20 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम

    By सुमन सौरबFebruary 11, 2026 7:04 pm

    Begusarai News : फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में बेगूसराय जिला एक रोल मॉडल बनकर उभरा…

    बेगूसराय सदर अस्पताल के ICU में तड़पते बच्चे को नहीं लगाया कैथेटर, निजी स्टाफ बुलाने को मजबूर हुए परिजन

    February 11, 2026 3:51 pm

    चेरिया बरियारपुर में महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, मंदिर समिति की अहम बैठक आयोजित…

    February 10, 2026 7:20 pm

    Begusarai News : बदहाली के आंसू रो रहा निपनिया ; 4 साल से जलजमाव, पार्षद और सिस्टम के बीच उलझी जनता

    February 10, 2026 12:57 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.